उत्तर रेलवे द्वारा होली के मद्देनजर 07 विशेष रेलगाड़ियों का संचालन!; सीनियर डीसीएम परमदीप सिंह सैनी.........

उत्तर रेलवे द्वारा होली के मद्देनजर 07 विशेष रेलगाड़ियों का संचालन

होली पर्व के दौरान, रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन हेतु उतर रेलवे द्वारा नियमित निर्धारित ट्रेनों के अलावा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। जिसके तहत अमृतसर से चार, फिरोजपुर कैंट से एक और श्री वैष्णो देवी कटड़ा से दो विशेष रेलगाड़ियों का संचालन किया जाएगा जिसकी सूची निम्नलिखित हैं:-

रेलगाड़ी सं. 04610 (अमृतसर-मानसी) प्रस्थान समय 20:10 बजे

रेलगाड़ी सं. 04616 (फिरोजपुर-दानापुर) प्रस्थान समय: 12:00 बजे

रेलगाड़ी सं. 04614 (अमृतसर-कटिहार) प्रस्थान समय: 14:15 बजे

रेलगाड़ी सं. 05006 (अमृतसर-बढ़नी) प्रस्थान समय: 12:45 बजे

रेलगाड़ी सं. 05735 (अमृतसर-कटिहार) प्रस्थान समय: 13:25 बजे

रेलगाड़ी सं. 04082 (श्री वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली) प्रस्थान समय: 21:20 बजे

रेलगाड़ी सं. 04604 (श्री वैष्णो देवी कटड़ा-वाराणसी) प्रस्थान समय: 18:15 बजे

इसके अतिरिक्त, होली के दौरान रेलयात्रियों के सुखद और आरामदायक सफर हेतु 04651/04652 (अमृतसर-जयनगर) क्लोन एक्सप्रेस के फेरो में भी बढ़ोतरी की गई है।

यात्री ट्रेनों की अद्यतन जानकारी हेतु एनटीईएस (National Train Enquiry System) की वेबसाइट या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करें।

मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने रेलयात्रियों से अपील किया कि वे सयंम और धैर्य बनाये रखें। यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ियों का उचित इंतजाम है। रेलयात्रियों को सुरक्षित अपनी मंजिल तक पहुँचने हेतु अधिकारियों द्वारा निरिक्षण कर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया जा रहा है।

परमदीप सिंह सैनी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक