होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा हेतु जैसलमेर-भगत की कोठी (जोधपुर)-जैसलमेर स्पेशल रेलसेवा का संचालन

होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा हेतु जैसलमेर-भगत की कोठी (जोधपुर)-जैसलमेर स्पेशल रेलसेवा का संचालन

जोधपुर। रेलवे द्वारा होली पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान मे रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु जैसलमेर-भगत की कोठी (जोधपुर)-जैसलमेर स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार गाडी संख्या 04861, जैसलमेर-भगत की कोठी (जोधपुर) स्पेशल रेलसेवा दिनांक 06.03.26, शुक्रवार को (01 ट्रिप) जैसलमेर से 12.40 बजे रवाना होकर 18.00 बजे भगत की कोठी पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04862, भगत की कोठी (जोधपुर)-जैसलमेर स्पेशल रेलसेवा दिनांक

08.03.26, रविवार को (01 ट्रिप) भगत की कोठी से 14.15 बजे रवाना होकर 20.00 बजे जैसलमेर पहुॅचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में रामदेवरा, फलौदी, औसियां एवं जोधपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 05 थर्ड एसी, 12 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 24 डिब्बे होंगे।