पीलीभीत जनपद के मझोला के विकास को लगेंगे नए पंख:पूर्णागिरी एक्सप्रेस के ठहराव का 26 फरवरी को होगा भव्य शुभारंभ। नगर पंचायत अध्यक्ष निशांत प्रताप सिंह ने दी जानकारी।

राजेश गुप्ता
लोकेशन/मझोला, पीलीभीत
मो 9719672920

पीलीभीत जनपद के मझोला के विकास को लगेंगे नए पंख:पूर्णागिरी एक्सप्रेस के ठहराव का 26 फरवरी को होगा भव्य शुभारंभ।

नगर पंचायत अध्यक्ष निशांत प्रताप सिंह ने दी जानकारी।


​पीलीभीत में मझोला के निवासियों के लिए आगामी 26 फरवरी का दिन एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण अध्याय लिखने जा रहा है। क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए,पूर्णागिरी एक्सप्रेस का मझोला रेलवे स्टेशन पर औपचारिक स्टॉपेज शुरू होने जा रहा है।इस विशेष उपलब्धि का शुभारंभ माननीय सांसद एवं भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद जी के कर-कमलों द्वारा ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा।मझोला नगर पंचायत अध्यक्ष निशांत प्रताप सिंह ने इस गौरवपूर्ण क्षण की जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह केवल एक ट्रेन का ठहराव मात्र नहीं है,बल्कि यह मझोला के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक बड़ा और प्रभावी कदम है।​इस ऐतिहासिक अवसर को भव्य बनाने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष ने सभी सम्मानित क्षेत्रीय नागरिकों और प्रबुद्ध जनों से भावुक अपील की है।उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में रेलवे स्टेशन पहुंचकर इस गौरवशाली पल के साक्षी बनें और केंद्रीय मंत्री के ओजस्वी विचारों को सुनें।अध्यक्ष के अनुसार,स्थानीय जनता की भारी उपस्थिति ही इस कार्यक्रम की वास्तविक सफलता होगी और यह दर्शाएगी कि मझोला अपनी प्रगति के प्रति कितना उत्साहित है।रेलवे के इस नए ठहराव से न केवल यात्रा सुगम होगी,बल्कि स्थानीय व्यापार और कनेक्टिविटी को भी नई मजबूती मिलेगी।