बरखेड़ा चेयरमैन ने होली के पावन पर्व पर शुभकामनाएं दी और मिठाई बांटी।

आज नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भॊजवल के कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समस्त सभासदगण एवं नगर पंचायत के समस्त स्टाफ ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।वही चेयरमैन के द्वारा स्टाफ एवं सभसदो को होली की मिठाई फल एवं अन्य सामग्री उपहार में भेट की। चेयरमैन ने रंगों के इस पावन पर्व पर आपसी भाईचारा, प्रेम और सौहार्द का संदेश देते हुए सभी को नगर के विकास एवं जनसेवा के लिए मिलकर कार्य करने के संकल्प लेने को कहा।
होली के इस रंगीन अवसर पर अध्यक्ष ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इसी प्रकार आपसी एकता और सहयोग से नगर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।