पीलीभीत मे हुआ बड़ा हादसा,ट्रैक्टर ने टुकटुक में मारी टक्कर,टुकटुक पर सवार महिला का हाथ कट कर दूर गिरा, नाबालिग चला रहा था ट्रैक्टर। घायल महिला का बरेली में चल रहा है इलाज हालत गंभीर।

लोकेशन/थाना जहानाबाद पीलीभीत
राजेश गुप्ता
मो 9719672920


पीलीभीत मे हुआ बड़ा हादसा,ट्रैक्टर ने टुकटुक में मारी टक्कर,टुकटुक पर सवार महिला का हाथ कट कर दूर गिरा,
नाबालिग चला रहा था ट्रैक्टर।
घायल महिला का बरेली में चल रहा है इलाज हालत गंभीर।

पीलीभीत जनपद में एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें नाबालिग ट्रैक्टर चालक की लापरवाही और तेजी की वजह से टुकटुक पर बैठी 55 वर्षीय महिला का हाथ कट कर दूर जा गिरा,वहीं घायल महिला का दूसरा हाथ भी तीन जगह से टूट गया है। महिला का इलाज बरेली किया जा रहा है जहां पर महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।दुर्घटना की शिकार पीड़ित महिला का पति बेचेलाल पुत्र हुलासी राम निवासी ग्राम अमरगंज थाना जहानाबाद जनपद पीलीभीत के द्वारा पुलिस को दिए गए शिकायत पत्र में बताया गया है मेरी पत्नी राजकुमारी दिनांक 26 फरवरी 2026 को टुकटुक पर बैठकर अमरगंज से लवली खेड़ा जा रही थी कि रास्ते में मीरपुर पुलिया के पास निखिल कुमार पुत्र नवनीत निवासी अमरगंज थाना जहानाबाद जिला पीलीभीत ट्रैक्टर सोनालिका को तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए लाया और टुकटुक पर साइड में बैठी राजकुमारी के टक्कर मार दी जिससे राजकुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई।मीडिया को जानकारी देते हुए राजकुमार के पति बेचेलाल ने बताया है की मौके पर ही राजकुमारी का हाथ पंजे से कट कर दूर जा गिरा, और दूसरा हाथ तीन जगह से टूट गया है मौके पर 112 पुलिस को बुलाया गया जिस पर 112 पुलिस के द्वारा घायल राजकुमारी को जिला अस्पताल पीलीभीत भेजा गया जहां घायल राजकुमारी की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर के द्वारा परिजनों को लखनऊ ले जाने के लिए बोला गया मगर हालत गंभीर और समय कम होने की वजह से परिजन बरेली के एक निजी अस्पताल में घायल राजकुमारी को ले गए जहां पर घायल राजकुमारी का इलाज चल रहा है।पीड़ित के द्वारा थाना जहानाबाद पुलिस को शिकायत पत्र देकर उपरोक्त ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है।
सहायक पुलिस अधीक्षक/ सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया है उपरोक्त प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।