जहानाबाद विधायक राजेन्द्र पटेल ने किया फीता काटकर मेले का शुभारम्भ

<!-- wp:paragraph -->मिलेट्स महोत्व में जैविक खेती व घरेलू उत्पादों पर रहा किसानों का ध्यान

<!-- /wp:paragraph --><!-- wp:paragraph -->

थरियांव/फतेहपुर।राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजनान्तर्गत न्यूट्री सीरियल घटक के अंतर्गत जनपद स्तरीय दो दिवसीय मिलेट्स महोत्सव /मेले का आयोजन 24 व 25 फरवरी को कृषि विज्ञान केन्द्र थरियाॅव फतेहपुर में किया जा रहा है।मेले की पहले दिन सुबह से ही किसानों का पंजीकरण किया गया।मेला परिसर में कृषि,कृषि रक्षा,उद्यान,पशुपालन,मत्स्यपालन,रेशम,दिव्यांग जन,नमामि गंगे,इफ्को ,सिचाई व अन्य सरकारी विभागों के स्टाल के साथ विभिन्न निजी खाद,बीज व कीटनाशक विक्रेता,स्वयं सहायता समूह, किसान उत्पादक कम्पनियों ने अपने स्टाल लगाये व किसानों को जानकारी दी।मेला मे मिलेट्स,जैविक व घरेलू उत्पादों पर सभी ने जोर देते हुए अपने स्टालों से किसानों का ध्यान आकर्षित किया।कृषि वैज्ञानिक डाक्टर जितेन्द्र सिंह ने किसानों को श्री अन्न के महत्व व मृदा सुधार के लिए हरी खाद बोने की सलाह दी।वही डाक्टर जगदीश किशोर ने किसानों को गौ आधारित खेती व ट्राईकोडर्मा,फेरोमैन टेप,स्टिकी ट्रैप के माध्यम से जैविक व यांत्रिक कीट निय॔त्रण के उपाय बताए।कृषि विज्ञान केन्द्र प्रभारी डाॅ साधना वैश ने किसानों को वैल्यू एडीशन कर फसलों का अधिक मूल्य प्राप्त करने पर जोर दिया।उप निदेशक कृषि प्रसार सत्येन्द्र कुमार ने किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ लेते हुए आय बढाने पर जोर दिया।उन्होने फार्मर रजिस्ट्री,कृषि यंत्रीकरण,किसान सम्मान निधि,फसल बीमा योजनाओं की जानकारी देते हुए फार्मर रजिस्ट्री व जैविक खेती के साथ श्री अन्न के अधिक प्रयोग पर जोर दिया।एस डी ओ सदर रंजीत चौरसिया ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की किसानों को जानकारी दी।वहीं जिला कृषि अधिकारी नरोत्तम कुमार ने संतुलित उर्वरकों का प्रयोग करने, मिलेट्स का प्रयोग व जलसंरक्षण पर जोर दिया।वहीं आज के महोत्सव के मुख्य अतिथि जहानाबाद विधायक राजेन्द्र पटेल ने फीता काटकर महोत्सव का शुभारंभ किया।मेला परिसर में लगें स्टालों का भ्रमण करते हुए किसानों, विक्रेताओं व विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों से संवाद कर कुछ उत्पादों की सराहना की।कृषि विज्ञान केन्द्र के फसल प्रक्षेत्र व बीज उत्पादन क्षेत्र का भ्रमण किया।उन्होने किसानों को जैविक खेती अपनाने व मृदा सुधार पर जोर दिया।सरकार की योजना प्रत्येक किसान तक पहुचें इसलिए यह मेला आयोजित है सभी किसानों को जैविक खेती करने का आह्वान किया। वही शिवराज पुर की प्रसिद्ध मिश्री का स्वाद लेते हुए सराहा। जादूगर शो के जादूगर देव ने अपनी जादूगरी से मिलेट्स की खेती व उपयोग,जल संरक्षण,पराली न जलाने,वन रोजो से बचाव व कृषि से सम्बन्धित विभिन्न नुक्कड़ नाटकों का मंचन कर किसानों को मनोरंजन के साथ जागरूक किया।इस मौके पर कृषि निदेशक प्रसार,जिला कृषि अधिकारी,अख्तर हुसैन भूमि संरक्षण अधिकारी,अमित कुमार भूमि संरक्षण अधिकारी ईसीसी खागा व अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहें।प्रगतिशील किसान बजरंग सिंह,बीरेन्द्र कुमार यादव,जयदेव सिंह,जुगराज सिंह,अरूणंजय,अरविन्द कुमार,अमित कुमार समेत जनपद के तमाम अग्रणी किसान मौजूद रहें।

<!-- /wp:paragraph -->