स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन कर समाजसेवियों ने बच्चों को दिया पुरस्कार

हथगाम।डिवाइन एजुकेशनल रिसर्च एंड डेवलपमेंट सोसाइटी फतेहपुर व श्रेष्ठ भारत सेवा संस्थान हथगाम के संयुक्त तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन अलवी चिल्ड्रेन पब्लिक जूनियर हाई स्कूल राजापुर कस्बा बन्दीपुर हथगाम में किया गया। जिसमें पारूल यादव कक्षा छह ने सर्वाधिक अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। इनके अलावा रचना देव कक्षा आठ द्वितीय स्थान, रिंकी देवी कक्षा आठ तृतीय स्थान, जोया बानो कक्षा आठ सांत्वना पुरस्कार ,कृति यादव कक्षा सात सांत्वना पुरस्कार ,रिया देवी कक्षा सात सांत्वना पुरस्कार प्राप्त कर अपना व अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित संस्थान के संरक्षक बाबू सिंह यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया।साथ ही संस्था के महामंत्री वसीक सनम भी मौजूद रहें। प्रतिभागी छात्रों में उत्तीर्ण हुए छात्रों को संस्थान की ओर से प्रशस्ति पत्र व मेडल पुरस्कार स्वरूप दिए गए। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक नसीर उद्दीन ने संस्थान के प्रयास के लिए बधाई दी और साथ ही कहा ऐसे आयोजन बच्चों के मानसिक व बौद्धिक विकास के लिए बहुत ही जरूरी होते हैं। साथ ही आपको बताते चलें श्रेष्ठ भारत सेवा संस्थान के अध्यक्ष शिव सिंह सागर ने बच्चों का उत्साह वर्धन करने के लिए ढेरों उपयोगी बातें और साथ-साथ अपनी कुछ कविताएं भी सुनाई। परीक्षा प्रभारी के रूप में संस्था के सचिव राहुल राजपूत व कोषाध्यक्ष श्रीकांत साहू ने बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभाई। प्रतियोगिता में सौ से भी अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर विद्यालय संचालक, मो . हमजा प्रधानाचार्य नवप्रभात सिंह सहित, सत्यम यादव,शुभम यादव, आयशा, गौसिया,खतीजा,गुड्डन सहित पूरा शिक्षक स्टॉप मौजूद रहा।