जम्मू मंडल के सीनियर डीसीएम उचित सिंघल ने दिया ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को तोफा, देखिए कौनसी ट्रेन में लगेगे अतिरिक्त कोच,,,....

जम्मू मंडल यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर ट्रेन संख्या 12425/12426 और 13151/13152 में अतिरिक्त कोच शामिल

जम्मू, यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए, जम्मू मंडल ने जम्मू राजधानी ट्रेन संख्या 12425/12426 में दिनांक 21 फरवरी और 22 फरवरी व कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 13151/13152 में दिनांक 21 फरवरी से 01 मार्च तक एक अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया हैं। यह निर्णय आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए,यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने और उनकी यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए गया हैं। इस निर्णय से वेटिंग लिस्ट व सामान्य श्रेणी यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और अधिक संख्या में बर्थ उपलब्ध हो सकेंगी ।

इन ट्रेनों में कोच वृद्धि का विवरण इस प्रकार है।

ट्रेन संख्या 12425/12426 नई दिल्ली - जम्मू - नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस प्रीमियम ट्रेन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए, 3AC का अतिरिक्त कोच दिनांक 21 और 22 फरवरी को जोड़ा जा रहा है।

वहीं ट्रेन संख्या 13152/13151 जम्मू तवी - कोलकाता -जम्मू तवी एक्सप्रेस
लंबी दूरी के यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन में भी एक सामान्य श्रेणी के कोच की बढ़ोतरी की गई है।

यह व्यवस्था आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए की गई है।

इस महत्वपूर्ण कदम पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,उचित सिंघल ने बताया, " कि जम्मू मंडल यात्रियों की सुविधा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए निरंतर ट्रेनों की मांग और ऑक्युपेंसी ( Occupancy ) की निगरानी करता रहता हैं। इसी के तहत दोनों ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया गया हैं। जिससे कि यात्रियों की यात्रा और बेहतर व सुविधाजनक होगी।
जम्मू मंडल का लक्ष्य प्रत्येक यात्री को एक सुरक्षित, समयबद्ध और आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान करना हैं।
यात्रियों से अनुरोध किया जाता हैं, कि सुगम यात्रा के लिए इन अतिरिक्त कोचों का लाभ उठाएं।"

राघवेंद्र सिंह जनसम्पर्क निरीक्षक जम्मू मंडल