होली पर्व पर होने वाली अतिरिक्त भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए यात्री जनता की सुविधा हेतु 04823/04824 जोधपुर-मऊ जंक्शन-जोधपुर साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी का संचलन

बरेली।रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी होली पर्व पर होने वाली अतिरिक्त भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए यात्री जनता की सुविधा हेतु 04823/04824 जोधपुर-मऊ जंक्शन-जोधपुर साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी का संचलन जोधपुर से 01 मार्च से 29 मार्च, 2026 तक प्रत्येक रविवार को तथा मऊ जंक्शन से 03 मार्च से 31 मार्च, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को 05 फेरों के लिए निम्नवत किया जायेगा।

04823 जोधपुर-मऊ जंक्शन साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 01 मार्च से 29 मार्च, 2026 तक प्रत्येक रविवार को जोधपुर से 17.00 बजे प्रस्थान कर पीपर रोड से 17.40 बजे, गोटन से 18.20 बजे, मेड़ता रोड जंक्शन से 18.55 बजे, रेन से 19.04 बजे, डेगाना जंक्शन से 19.32 बजे, मकराना जंक्शन से 20.08 बजे, कुचामन सिटी से 20.24 बजे, नावा सिटी से 20.55 बजे, फुलेरा से 22.02 बजे, जयपुर से 23.10 बजे, दूसरे दिन सोमवार को बांदीकुई जंक्शन से 00.55 बजे, मंडावर महुवा रोड से 01.21 बजे, खेड़ली से 01.39 बजे, नदबई से 01.56 बजे, भरतपुर जंक्शन से 02.25 बजे, मथुरा जंक्शन से 04.10 बजे, हाथरस सिटी से 04.55 बजे, कासगंज जंक्शन से 06.05 बजे, फर्रुखाबाद जंक्शन से 08.15 बजे, कन्नौज से 09.17 बजे, कानपुर अनवरगंज से 11.28 बजे, कानपुर सेंट्रल से 12.01 बजे, लखनऊ चारबाग (उत्तर रेलवे) से 13.35 बजे, अयोध्या कैंट से 16.35 बजे, अयोध्या धाम जंक्शन से 17.02 बजे, शाहगंज जंक्शन से 20.55 बजे, खोरासन रोड से 21.32 बजे, आजमगढ़ से 22.15 बजे, मुहम्मदाबाद से 22.47 बजे छूटकर मऊ जंक्शन से 23.20 बजे पहुँचेगी।

वापसी यात्रा में, 004824 मऊ-जोधपुर साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 03 मार्च, 2026 से 31 मार्च, 2026 प्रत्येक मंगलवार को मऊ जंक्शन से 04.00 बजे प्रस्थान कर मुहम्मदाबाद से 04.32 बजे, आजमगढ़ से 05.05 बजे, खोरासन रोड से 05.47 बजे, शाहगंज जंक्शन 07.05 बजे, अयोध्या धाम जंक्शन से 08.32 बजे, अयोध्या कैंट से 09.00 बजे, लखनऊ चारबाग (उत्तर रेलवे) 11.45 बजे, कानपुर सेंट्रल से 13.55 बजे, कानपुर अनवरगंज से 14.08 बजे, कन्नौज से 15.05 बजे, फर्रुखाबाद जंक्शन से 16.12 बजे, कासगंज जंक्शन से 18.00 बजे, हाथरस सिटी से 19.05 बजे, मथुरा जंक्शन से 20.30 बजे, भरतपुर जंक्शन से 22.10 बजे, नदबई से 22.35 बजे, खेड़ली से 22.52 बजे, मंडावर महुवा रोड से 23.35 बजे, दूसरे दिन बुधवार को बांदीकुई जंक्शन से 00.32 बजे, जयपुर से 02.25 बजे, फुलेरा से 03.25 बजे, नावा सिटी से 03.59 बजे, कुचामन सिटी से 04.13 बजे, मकराना जंक्शन से 04.27 बजे, डेगाना जंक्शन से 05.15 बजे, रेन से 05.54 बजे, मेड़ता रोड जंक्शन से 06.15 बजे, गोटन से 06.35 बजे, पीपर रोड से 07.12 बजे छूटकर जोधपुर 08.40 बजे पहुँचेगी।

इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 08, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04 तथा एल.एस.एल./डी. के 02 कोच सहित 20 कोच लगाये जायेंगे।