बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन रेल यात्रियों को उन्नत यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु इन्फ्रास्ट्रक्चर के सुदृढ़ीकरण के साथ ही विस्तार एवं विकास हेतु निरंतर प्रयासरत है

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन रेल यात्रियों को उन्नत यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु इन्फ्रास्ट्रक्चर के सुदृढ़ीकरण के साथ ही विस्तार एवं विकास हेतु निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किये जा रहे लालकुआं जं. रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौडे़ 62 मीटर लम्बे पैदल उपरिगामी पुल के निर्माण हेतु 20 से 24 फरवरी, 2026 के बीच 22 गर्डरों की लांचिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया।

उक्त कार्य हेतु लिए गये ब्लाक के दौरान सर्वप्रथम प्लेटफाॅर्म संख्या 2 से 3, 4 एवं 5 में लगभग 8.50 वजन प्रति टन के 11 गर्डर जिसकी लंबाई 31.580 मीटर तथा इसके पश्चात् प्लेटफाॅर्म संख्या 1 से 2 एवं 3 में लगभग 7.75 वजन प्रति टन के 11 गर्डर जिसकी लंबाई 30.56 मीटर तथा तथा एक एक्सपेंसन गैप 30 मिलीमीटर के साथ 550 टन के क्रेन से गर्डर लांचिंग का काम चार दिनों के अथक प्रयासों से सफलतापूर्वक किया गया। प्लेटफाॅर्म संख्या 1, 2 एवं 3 पर लिफ्ट एवं एक्सलेटर निर्माण का कार्य भी तीव्र गति से चल रहा है। जिसे शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जायेगा, जिससे यात्री इससे लाभान्वित हो सके।