21वीं क्षेत्रीय रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (जेड.आर.यू.सी.सी.) की बैठक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, मुख्यालय, बिलासपुर में सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ

21वीं क्षेत्रीय रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (जेड.आर.यू.सी.सी.) की बैठक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, मुख्यालय, बिलासपुर में सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ

बिलासपुर 21वीं क्षेत्रीय रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर की बैठक आज दिनांक 23 फरवरी? 2026 को महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे,तरुण प्रकाश की अध्यक्षता में सौहार्दपूर्ण एवं सहयोगात्मक वातावरण में संपन्न हुई । इस बैठक में दो सांसदो विजय बघेल,संसद सदस्य (लोक सभा), दुर्ग,देवेन्द्र प्रताप सिंह,संसद सदस्य (राज्यसभा), रायगढ़ सहित क्षेत्रीय रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के 19 सदस्य उपस्थित थे । बैठक में सदस्यों के अतिरिक्त दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सभी विभागों के प्रमुख विभागाध्यक्ष उपस्थित थे । बैठक के प्रारम्भ में सदस्यों का स्वागत करते हुए उप महाप्रबंधक (सा.) एवं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्रीय रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (ज़ेडआरयूसीसी) के सचिव समीर कांत माथुर ने इस बैठक की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की समस्त उपलब्धियों में प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से आप सभी सदस्यों के सुझाव एवं सहयोग समाहित है.

बैठक में तरुण प्रकाश, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे एवं अध्यक्ष दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्रीय रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (ज़ेडआरयूसीसी) ने अपने उद्वबोधन में सदस्यों का इस बैठक में स्वागत करते हुए यात्री सुविधाओं के विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा किये गये महत्वपूर्ण कार्यो एवं जोन की उपलब्धिओं से माननीय सदस्यों को अवगत कराया । उन्होनें कहा कि यात्रियों की सुविधा और उनकी अपेक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे लगातार यात्री सुविधाओं के विकास कार्य कर रहा है । अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत बिलासपुर, रायपुर एवं दुर्ग का पूनर्विकास तथा 47 स्टेशनों का उन्नयन किया जा रहा है । उन्होने कहा कि यात्री सुविधाओं एवं सेवाओं में निरंतर विकास हम सब का उद्देश्य है । उन्होने सदस्यों के सकारात्मक सहयोग के लिए धन्यवाद दिया.

इस बैठक में यात्री सुविधाओं से संबंधित तथा यात्री सुविधा विकास एवं परियोजनाओं से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया ।सदस्यों द्वारा महत्वपूर्ण सुझावों के रूप में यात्री सुविधाओं से संबन्धित मुद्दे जिसमें में प्रमुख रुप से ट्रेनों के ठहराव, देश के विभिन्न स्थानों के लिए नई सेवाएं, महत्वपूर्ण ट्रेनों के विस्तारीकरण सहित विभिन्न यात्री सुविधाएं आदि शामिल थे.

इस बैठक का संचालन उप महाप्रबंधक (सा.) ने किया एवं उपस्थित सांसदों में विजय बघेल,संसद सदस्य (लोक सभा), दुर्ग,देवेन्द्र प्रताप सिंह,संसद सदस्य (राज्यसभा), रायगढ़ सदस्यों में लोकेश साहू, प्रिंसिपल चेंबर ऑफ कामर्स एण्ड ट्रेड एसोशिएशन,मौनिल जैन, प्रिंसिपल चेंबर ऑफ कामर्स एण्ड ट्रेड एसोशिएशन,सेवक भाऊ कारेमोरे, रजिस्टर्ड पैसेंजर एसोशिएशन,राजेन्द्र सोनी, रजिस्टर्ड पैसेंजर एसोशिएशन,कुलवंत सिंह सलूजा, विकलांग कल्याण संगठन,दीपक,केन्द्रीय मंत्री के प्रतिनिधि,मधुसूदन रुंगटा, रेल मंत्रालय के विशेष हितों के प्रतिनिधि,मुकेश तिवारी, रेल मंत्रालय के विशेष हितों के प्रतिनिधि,भास्कर नारायण पराते, रेल मंत्रालय के विशेष हितों के प्रतिनिधि,आर्यन ओहरी, रेल मंत्रालय के विशेष हितों के प्रतिनिधि,सोभन गरनाईक,जितेंद्र गुप्ता,सत्येंद्र ठाकुर,ब्रजभूषण शुक्ल,बलराम मौर्य,विकास अग्रवाल एवं विकास नरोलिया के प्रतिनिधि शामिल थे । सभी ने सटीक व सकारात्मक सुझाव दिये । महाप्रबंधक ने उनके सकारात्मक सहयोग एवं सुझाव के लिए सदस्यों को धन्यवाद दिया ।

सेवाओं से संबन्धित परामर्श एवं सेवाओं की दक्षता में सुधार के लिए उप महाप्रबंधक (सा.) के द्वारा सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया ।