दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, राजनांदगांव द्वारा “फिट इंडिया संडे ऑन साइकिलिंग” का सफल आयोजन

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, राजनांदगांव द्वारा फिट इंडिया संडे ऑन साइकिलिंग का सफल आयोजन

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, राजनांदगांव द्वारा 22 फरवरी को फिट इंडिया संडे ऑन साइकिलिंग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर के मंडल सुरक्षा आयुक्त दीप चंद्र आर्य के निर्देशन में तथा रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, राजनांदगांव की निरीक्षक प्रभारी तरुणा साहू के नेतृत्व में दिग्विजय स्टेडियम, बी-ब्लॉक, राजनांदगांव में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (Employees' State Insurance Corporation) राजनांदगांव के अधिकारी एवं कर्मचारी, स्टेशन मास्टर राजनांदगांव बर्मन, सीटीआई रेखा पदम जीबी, रेलवे सुरक्षा बल की निरीक्षक तरुणा साहू एवं समस्त स्टाफ, कोच, वार्डन, बास्केटबॉल के बालक खिलाड़ी तथा भारतीय खेल प्राधिकरण (Sports Authority of India) अकादमी के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रेलवे सुरक्षा बल के जवानों, शहर के युवाओं एवं आमजन में शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा। सभी प्रतिभागियों ने साइकिलिंग कर फिट रहने का संदेश दिया और नियमित व्यायाम को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के उपरांत रेलवे सुरक्षा बल द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को स्वास्थ्यवर्धक फल एवं जूस का वितरण किया गया, जिससे ?स्वस्थ भारत? के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ किया गया।

पूरा आयोजन शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसने समाज में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित किया।