अमृतसर में मंडल स्तरीय सुरक्षा संगोष्ठी का आयोजन।

मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार के निर्देशानुसार 21 फरवरी को अमृतसर स्थित मंडल कैरिज एवं वैगन प्रशिक्षण विद्यालय में सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा एक व्यापक सुरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, पॉइंट्समैन, यार्ड स्टाफ, कैरिज एवं वैगन स्टाफ एवं ट्रैफिक स्टाफ सहित 114 से अधिक रेलकर्मियों ने भाग लिया। सेमिनार में सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों ने विभिन्न सुरक्षा व संरक्षा मामलों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। सुरक्षित रेल संचालन सुनिचित करने हेतु प्रमुख बिंदुओं पर विशेष बल दिया गया I ड्यूटी के समय क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए, शंटिंग के दौरान सतर्कता, रेलवे सिग्नल का पालन, साइन-ऑन से पूर्व पर्याप्त विश्राम सुनिश्चित करना तथा सुरक्षित रेल परिचालन आदि विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। संगोष्ठी के दौरान कर्मचारियों द्वारा सुरक्षा सम्बन्धी दिए गए सलाह पर भी विचार किया गया। इस अवसर पर सहायक मंडल सुरक्षा अधिकारी बलि राम, क्षेत्रीय प्रबंधक अमृतसर जगपाल सिंह, यातायात निरीक्षक सतनाम सिंह बाजवा तथा स्टेशन अधीक्षक अक्षय पठानिया आदि अधिकारीगण उपस्थित थे।