फिरोज़पुर मंडल के लुधियाना डिजिटल लेनदेन को मिला बढ़ावा: यात्रियों में भारी उत्साह! सीनियर डीसीएम परमदीप सिंह सैनी,,,,,....

फिरोज़पुर मंडल के लुधियाना डिजिटल लेनदेन को मिला बढ़ावा: यात्रियों में भारी उत्साह! सीनियर डीसीएम परमदीप सिंह सैनी,,,,,....

लुधियान रेलवे स्टेशन के पीआरएस काउंटर पर 75% तथा ढंडारी कलां रेलवे स्टेशन पर 46% भुगतान क्यूआर कोड से प्राप्त।

फिरोजपुर मंडल द्वारा यात्रियों को डिजिटल भुगतान के प्रति प्रोत्साहित करने हेतु विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत, लुधियाना रेलवे स्टेशन के सभी यूटीएस, पीआरएस एवं पूछताछ काउंटरों पर रेलवन ऐप तथा यूपीआई भुगतान प्रणाली संबंधित सूचना बोर्ड प्रदर्शित किए गए हैं ताकि यात्री अधिक से अधिक डिजिटल माध्यम से भुगतान का लाभ उठा सकें।

उल्लेखनीय है कि 21 फरवरी को लुधियाना रेलवे स्टेशन के पीआरएस काउंटर पर लगभग 75% तथा ढंडारी कलां रेलवे स्टेशन के पीआरएस काउंटर पर लगभग 46% भुगतान क्यूआर कोड के माध्यम से प्राप्त किया गया, जो यात्रियों द्वारा डिजिटल भुगतान प्रणाली को अपनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

फिरोजपुर मंडल द्वारा यात्रियों को रेलवन ऐप डाउनलोड करने एवं यूपीआई/क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान करने के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है, जिससे पारदर्शिता, सुविधा एवं समय की बचत सुनिश्चित हो सके।

परमदीप सिंह सैनी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक