मुरादाबाद। अबकी गर्मी में बिजली की समस्या से मिलेगी निजात,ट्रांसफार्मर दुरुस्त करने में लगा विभाग.....

अबकी गर्मी में बिजली की समस्या से मिलेगी निजात,ट्रांसफार्मर दुरुस्त करने में लगा विभाग.....

इस बार गर्मी में लोगों को ओवरलोड व फॉल्ट की समस्या से निजात मिलेगी। विभाग ने अपने महानगर में अब तक लगभग 500 ट्रांसफार्मर को दुरस्त कर दिया गया है। अब आने वाली गर्मी में दिक्कतों को दूर करने के लिए बिजली विभाग की तैयारी पूरी हो गई है।अधीक्षण अभियन्ता प्रशान्त कुमार ने कहा कि महानगर में लगभग 500 ट्रांसफार्मर को दुरस्त कर दिया गया है और 31 मार्च तक महानगर के सभी ट्रांसफार्मर और बिजली घर में फीडर को भी चेक करके दुरस्त कर दिया जाएगा और छोटी छोटी समस्याओं को भी गर्मी से पहले दूर करने में लगे है जिससे मुरादाबाद की जनता को आने वाली गर्मी में बिजली विभाग की समस्या से निजात मिलेगी।