पंचायत भवन में मेगा विधिक सहायता शिविर की शुरुआत

पंचायत भवन में मेगा विधिक सहायता शिविर की शुरुआत

मुरादाबाद में पंचायत भवन में मेगा विधिक सहायता शिविर शुरू हुआ है। कार्यक्रम में प्रशासनिक न्यायमूर्ति नीरज तिवारी की उपस्थिति में लोग अपनी समस्याएं रख रहे हैं और मौके पर समाधान मिल रहा है। शिविर में पारिवारिक, श्रम, महिला एवं बाल अधिकार संबंधी

मुरादाबाद। कंपनी बाग स्थित पंचायत भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर की शुरुआत हो गई है। जो शाम तक चलेगा। शिविर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर अपनी समस्याएं रख रहे हैं और उनका मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रशासनिक न्यायमूर्ति, इलाहाबाद उच्च न्यायालय नीरज तिवारी हैं। शिविर में पारिवारिक, राजस्व, श्रम, महिला एवं बाल अधिकार समेत विभिन्न मामलों में निःशुल्क विधिक परामर्श दिया जा रहा है व पात्र व्यक्तियों के आवेदन भी स्वीकार किए जा रहे हैं। शिविर में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सैय्यद माऊज़ बिन आसिम, मंडलायुक्त आनंजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी अनुज कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तपस्या त्रिपाठी, नोडल अधिकारी/अपर जिला जज मो. फिरोज, मुख्य विकास अधिकारी, एटीएम सिटी ज्योति सिंह तथा मुख्य चिकित्साधिकारी कुलदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद हैं। और साथ ही अग्निशमन विभाग ने भी सुबह से ही अपनी ड्यूटी में दिखाई दिए सीएफओ डॉ आर के पाण्डेय और मुरादाबाद अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा भी अपनी ड्यूटी को चेक करते हुए नजर आए।

आयोजकों ने नागरिकों से अपील की कि वे शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का निस्तारण कराएं और विधिक सहायता का लाभ उठाएं।