दिल्ली सराय रोहिल्ला- फुलेरा-दिल्ली सराय रोहिल्ला अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन

यात्रियों की सुविधा हेतु दिल्ली सराय रोहिल्ला- फुलेरा-दिल्ली सराय रोहिल्ला अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु दिल्ली सराय रोहिल्ला- फुलेरा-दिल्ली सराय रोहिल्ला अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा (03 ट्रिप) का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 04401, दिल्ली सराय रोहिल्ला- फुलेरा अनारक्षित स्पेशल दिनांक 20.02.26 से 22.02.26 तक (03 ट्रिप) दिल्ली सराय रोहिल्ला से शाम 19.10 बजे रवाना होकर अगले दिन 02.30 बजे फुलेरा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04402, फुलेरा -दिल्ली सराय रोहिल्ला अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 21.02.26 से 23.02.26 तक (03 ट्रिप) फुलेरा से 11.40 बजे रवाना होकर 18.05 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग मेें दिल्ली कैंट, गुडगांव, पटौदी रोड, रेवाड़ी जंक्शन, कुंड, अटेली, नारनौल, डाबला, मावंडा, नीम का थाना, कांवट, श्रीमाधोपुर, रींगस जंक्शन और रेनवाल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 15 साधारण श्रेणी एवं गार्ड श्रेणी के 02 डिब्बो सहित कुल 17 डिब्बे होंगे।