प्रधान के खिलाफ की शिकायत तो दरोगा जी ने हड़काया ग्रामीणों ने एसपी से की शिकायत।

दरोगा ने किया गाली-गलौज से ग्रामीणों ने एसपी से की शिकायत।

पीलीभीत। गजरौला थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बुढ़िया जमा इटौरिया में ग्राम पंचायत द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की शिकायत करना ग्रामीणों को महंगा पड़ गया दरअसल ग्राम पंचायत में हुए भ्रष्टाचार तथा सरकारी धन के वंदरवाट को लेकर ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी से शपथपत्र सहित शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें भारी भ्रष्टाचार सरकारी धन के वंदरवाट एवं विकास कार्यों की जांच को लेकर निवेदन किया गया था जिस पर ग्राम प्रधान एवं पंचायत से संबंधित अन्य लोगों द्वारा शिकायतकर्ताओं को डराया धमकाया गया इतना ही नहीं जरा चौकी के दरोगा ने भी शिकायतकर्ताओं को चौकी वुलाकर हड़काया और गाली गलौज किया तथा प्रधान के खिलाफ की गई शिकायतें वापस लेने का दवाव वनाया