पीलीभीत में लूट की घटनाओं को रोकने में पुलिस हुई नाकाम। अज्ञात तीन लुटेरों ने फिर एक मोटरसाइकिल सवार के साथ लूट की घटना को दिया अंजाम। कुकड़ी खेड़ा के रहने वाले रवि कुमार की अज्ञात लुटेरों न

राजेश गुप्ता
लोकेशन/थाना जहानाबाद, पीलीभीत
मो 9719672920

पीलीभीत में लूट की घटनाओं को रोकने में पुलिस हुई नाकाम।

अज्ञात तीन लुटेरों ने फिर एक मोटरसाइकिल सवार के साथ लूट की घटना को दिया अंजाम।

कुकड़ी खेड़ा के रहने वाले रवि कुमार की अज्ञात लुटेरों ने असलाह के बल पर मोटरसाइकिल को लूटा।

बीती रात लगभग 11:00 के समय अपने साले के साथ मोटरसाइकिल से रवि कुमार कल्याणपुर चक्र तीर्थ से दावत खाकर वापस घर आ रहे थे,इस दौरान उगनपुर के समीप निर्मणाधीन हाईवे के अंडरग्राउंड पुल पास खड़े अज्ञात तीन लुटेरों के द्वारा अवैध तमंचे के बल पर रवि कुमार की मोटरसाइकिल को लूट लिया।

लूट की घटना के शिकार दोनों लोग अपनी जान बचाकर भागे।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ लूट की धाराओं मेंमुकदमा किया दर्ज।

कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र में चार दिन के अंदर दूसरी मोटरसाइकिल लूट की हुई घटना।

क्षेत्र में फैली सनसनी और बन गया हड़कंप का माहौल।

जनपद की कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम उगनपुर निर्माणाधीन हाईवे अंडरपास का मामला।