होली पर चलेगी स्पेशल ट्रेन,अमृतसर-कटिहार के बीच त्यौहार स्पेशल रेलगाड़ियों का संचालन:; सीनियर डीसीएम परमदीप सिंह सैनी,,,,,.....

फिरोजपुर मंडल रेलवे द्वारा आगामी त्योहारों को देखते हुए अमृतसर-कटिहार के बीच त्यौहार स्पेशल रेलगाड़ियों का संचालन।

ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को सूचित किया जाता है कि आगामी त्योहारों को देखते हुए रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन हेतु रेलवे द्वारा अमृतसर-कटिहार-कटिहार आरक्षित त्यौहार स्पेशल रेलगाड़ियों का संचालन निम्नानुसार किया जाएगा

05735/05736 अमृतसर-कटिहार-अमृतसर त्योहार स्पेशल ट्रेन

त्योहार स्पेशल ट्रेन 05735 अमृतसर से कटिहार के लिए 27 फरवरी से 27 मार्च तक (05 ट्रिप) प्रत्येक शुक्रवार को खुलेगी। यह त्योहार स्पेशल रेलगाड़ी 05735 अमृतसर से दोपहर 13:25 बजे प्रस्थान करके लगभग 34 घंटे बाद रात्रि 23:45 बजे कटिहार पहुँचेगी।

त्योहार स्पेशल ट्रेन 05736 कटिहार से अमृतसर के लिए दिनांक 25.02.2026 से 25.03.2026 तक (05 ट्रिप) प्रत्येक बुधवार को खुलेगी। यह त्योहार स्पेशल रेलगाड़ी 05736 कटिहार से रात्री को 21:00 बजे प्रस्थान करके लगभग 36 घंटे बाद सुबह 09:45 बजे अमृतसर पहुंचेगी।मार्ग में यह त्योहार स्पेशल रेलगाड़ी ब्यास, जालंधर सिटी, ढंडारी कलां, राजपुरा, अंबाला कैंट, सहारनपुर, रुड़की, लक्सर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहाँपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढी, शिशो, सकरी, झंझारपुर, निर्मली, सरायगढ़, राघोपुर, ललितग्राम, फारबिसगंज, अररिया कोर्ट और पूर्णियाँ रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

यात्रियों से आग्रह है कि वे त्योहार स्पेशल ट्रेन का लाभ उठाये और अपनी यात्रा सुगम और आसान बनाए।

परमदीप सिंह सैनी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक