खजुराहो-उदयपुर सिटी-खजुराहो रेलसेवा का सोनागिर स्टेशन पर अस्थाई ठहराव

खजुराहो-उदयपुर सिटी-खजुराहो रेलसेवा का सोनागिर स्टेशन पर अस्थाई ठहराव

रेलवे द्वारा दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र के वार्षिक मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु खजुराहो-उदयपुर सिटी-खजुराहो रेलसेवा का दिनांक 01.03.26 से 10.03.26 तक सोनागिर स्टेशन पर अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या गाडी संख्या 19665, खजुराहो-उदयपुर सिटी रेलसेवा जो दिनांक 01.03.26 से 10.03.26 तक खजुराहो से प्रस्थान करेगी वह सोनागिर स्टेशन पर 14.21 बजे आगमन एवं 14.22 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 19666, उदयपुर सिटी-खजुराहो रेलसेवा जो दिनांक 28.02.26 से 09.03.26 तक उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह सोनागिर स्टेशन पर 13.11 बजे आगमन व 13.12 बजे प्रस्थान करेगी।