चंदौली:जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कानून-व्यवस्था मजबूत करने को एसपी का सख्त कदम आधा दर्जन थाना प्रभारी और कई चौकी इंचार्ज बदले; क्राइम कंट्रोल और बेहतर पुलिसिंग पर फोकस

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

चंदौली। जनपद में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।

गुरुवार को जारी आदेश के तहत आधा दर्जन थाना प्रभारियों समेत एक दर्जन के करीब चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।एसपी ने स्पष्ट संकेत दिया है कि कानून-व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।जारी आदेश के अनुसार बलुआ, सैयदराजा और नौगढ़ थानों में तैनात प्रभारियों को साइड लाइन कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।कंदवा थाना प्रभारी प्रियंका सिंह को एक बार फिर से चकिया सर्कल में स्थानांतरित करते हुए शहाबगंज का थाना प्रभारी बनाया गया है।शहाबगंज थाना प्रभारी अशोक कुमार मिश्रा को सैयदराजा थाना प्रभारी बनाकर भेजा गया है।महिला सहायता प्रकोष्ठ से प्रमोद यादव को नौगढ़ थाना प्रभारी की कमान दी गई है।नौगढ़ प्रभारी सुरेंद्र यादव को महिला प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।पीआरओ चंदन राय को इलिया थाना प्रभारी बनाया गया है।इलिया प्रभारी अरुण सिंह को बलुआ थाने के प्रभारी निरीक्षक के पद पर भेजा गया है।बलुआ एसओ अतुल प्रजापति को एसपी रीडर की जिम्मेदारी दी गई है।राजीव मल्ल को कंदवा थाने की कमान सौंपी गई है।
चौकी स्तर पर भी व्यापक फेरबदल किया गया है।राम सिंह को अलीनगर से शहाबगंज भेजा गया है।राकेश कुमार राय को पुलिस लाइन से इलिया तैनात किया गया है।रामभवन को बबुरी से न्यायालय सुरक्षा में भेजा गया है।मार्कण्डेय सिंह को सैयदराजा से धरौली चौकी इंचार्ज बनाया गया है।जयकरण सरोज को कमालपुर चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है।रामसेवक यादव को अलीनगर भेजा गया है।सुनील कुमार को धरौली चौकी से हटाकर सैयदराजा थाना भेजा गया है।राजेंद्र प्रसाद को पुलिस लाइन से सकलडीहा तैनात किया गया है।सूरज को पुलिस लाइन से औद्योगिक नगर चौकी का प्रभारी बनाया गया है।अजय कुमार शर्मा को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी डेढ़ावल बनाया गया है।अभिमन्यु राय को चौकी प्रभारी पद से हटाकर सकलडीहा थाना पोस्ट किया गया है।संजय कुमार सिंह को औद्योगिक नगर से हटाकर अलीनगर थाना भेजा गया है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और क्षेत्रीय पुलिसिंग को सक्रिय बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

एसपी आदित्य लांग्हे ने स्पष्ट किया है कि बेहतर कानून-व्यवस्था उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
पुलिस महकमे में इस बड़े फेरबदल को सख्त प्रशासनिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।जानकारों का मानना है कि नई तैनाती से क्षेत्रों में जवाबदेही बढ़ेगी और अपराधियों पर नकेल कसने में मदद मिलेगी।जनपद में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए एसपी का यह कदम निर्णायक माना जा रहा है।अब सबकी निगाहें नई तैनाती पर हैं कि क्राइम कंट्रोल और बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था को यह बदलाव कितना मजबूत करता है।