ठगी करने वाले चार आरोपियों के विरुद्ध एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज।

रुस में अच्छी नौकरी दिलाने के बहाने टूरिस्ट वीजा पर भेजा।

बीसलपुर। रुस में अच्छी नौकरी दिलाने का लालच देकर ठगी करने वाले चार आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बरखेड़ा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच बीसलपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रगति चौहान को सौंप दी है।

ठगी का शिकार हुए छह लोगों की तहरीर के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने बरखेड़ा पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए निर्देश के अनुपालन में बरखेड़ा पुलिस ने हरनारायन निवासी ग्राम चन्दुआपुर थाना बंडा जनपद शाहजहांपुर, आकाश , नागेंद्र, प्रशांत हाल निवासी न ई दिल्ली के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच बीसलपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रगति चौहान को सौंप दी है।

पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में ठगी का शिकार हुए लोगों ने बताया कि अनन्या ट्रेवल्स भरतनगर न ई दिल्ली के एजेंट हरनारायन निवासी चन्दुआपुर थाना बंडा जनपद शाहजहांपुर ने तीन साल के वर्क वीजा पर रुस भेजने के लिए प्रत्येक व्यक्ति से ढाई ढाई लाख रुपए लेकर टूरिस्ट वीजा पर रुस भेजकर धोखाधड़ी और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बरखेड़ा पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच बीसलपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रगति चौहान को सौंप दी गई है।

ठगी का शिकार हुए लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर परिवार से वतन वापसी की गुहार लगाई थी जिसके बाद परिजनों ने किसान नेता देवस्वरूप पटेल के माध्यम से केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद से मिलकर रुस में फंसे लोगों को वतन वापसी की गुहार लगाई थी केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विदेश मंत्रालय से संपर्क कर सभी छह लोगों को सकुशल सुरक्षित स्वदेश वापसी कराई गई घर लौटने के बाद ठगी का शिकार हुए लोगों ने न्याय की आस लगाकर दुबारा किसान नेता देवस्वरूप पटेल से मुलाकात कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निवेदन किया किसान नेता देवस्वरूप पटेल ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया पुलिस अधीक्षक ने किसान नेता देवस्वरूप पटेल की बात को गंभीरता से लेते हुए बरखेड़ा पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।