चेयरमैन प्रतिनिधि ने दो सगे भाइयों सहित चार सीआरपीएफ जवानों को किया देश सेवा के लिए विदा

पीलीभीत। नगर पंचायत कलीनगर के चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश भारती ने आज नगर के वार्ड 8 निवासी विशाल कुशवाहा पुत्र सर्वेश कुशवाहा, चित्तरपुर के पवन कुमार पुत्र रामगोपाल और माधोटांडा के दो सगे भाइयों विपिन कुमार एवं संजय सिंह पुत्रगण सोहनलाल का सी आर पी एफ में चयन हुआ था। आज सभी को ट्रेनिंग लेने के लिए जाना था तो चेयरमैन प्रतिनिधि ने चारों जवानों को फूल माला पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर ढोल नगाड़े बजाकर नगर के चौराहे पर एकत्रित हुए जहां से जवानों को विदा किया गया। इस दौरान भारत माता की जय और वन्दे मातरम से कलीनगर की गलियां गूंज उठी। विदाई समारोह में सभी परिवार के सदस्य, रिश्तेदार एवं फौज की तैयारी कर रहे नवयुवक भारी संख्या में मौजूद रहे।