होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा हेतु 04 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन

होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा हेतु 04 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन

रेलवे द्वारा होली पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 04 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने दी जानकारी.

1. गाडी संख्या 04829, जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 05, 12, 19 व 26 मार्च 2026 को (04 ट्रिप) जोधुपर से प्रत्येक गुरूवार को 16.15 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 20.50 बजे गोरखपुर पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04830, गोरखपुर-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 06, 13, 20 व 27 मार्च 2026 को (04 ट्रिप) गोरखपुर से प्रत्येक शुक्रवार को 23.25 बजे रवाना होकर रविवार को 03.00 बजे जोधपुर पहुॅचेगी। यह रलसेवा मार्ग में मेडता रोड, डेगाना, छोटी खाटु, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ, रतनगढ, चूरू, सादुलपुर, लोेहारू, महेन्द्रगढ, रेवाडी, गुडगॅाव, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, अयोध्या कैंट, अयोध्याधाम, मनकापुर, बस्ती व खलीलाबाद स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 02 सैकण्ड एसी, 04 थर्ड एसी, 08 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित 20 डिब्बे होगे।

2. गाडी संख्या 04731, श्रीगंगानगर-समस्तीपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.03.26 से 29.03.26 तक (05 ट्रिप) श्रीगंगानगर से प्रत्येक रविवार को 13.25 बजे रवाना होकर अगले दिन 23.30 बजे समस्तीपुर पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04732, समस्तीपुर-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 03.03.26 से 31.03.26 तक (05 ट्रिप) समस्तीपुर से प्रत्येक मंगलवार को 01.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 12.20 बजे श्रीगंगानगर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में सादुलशहर, हनुमानगढ, संगरिया, मंडी डबवाली, रामां, सिरसा, मंडी आदमपुर, हिसार, हांसी, रोहतक, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली,सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर व मुजफ्फरपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 02 थर्ड एसी, 11 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 20 डिब्बे होगे।

3. गाडी संख्या 04729, श्रीगंगानगर-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 26.02.26 से 26.03.26 तक (05 ट्रिप) श्रीगंगानगर से प्रत्येक गुरूवार को 13.25 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 16.30 बजे गोरखपुर पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04730, गोरखपुर-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 27.02.26 से 27.03.26 तक (05 ट्रिप) गोरखपुर से प्रत्येक शुक्रवार को 19.30 बजे रवाना होकर रविवार को 02.45 बजे श्रीगंगानगर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में सादुलशहर, हनुमानगढ, संगरिया, मंडी डबवाली, रामां, सिरसा, मंडी आदमपुर, हिसार, हांसी, रोहतक, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बलरामपुर, बढ़नी व सिद्धार्थनगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 02 थर्ड एसी, 11 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 20 डिब्बे होगे।

4. गाडी संख्या 09609, उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 03.03.26 से 31.03.26 तक (05 ट्रिप) उदयपुर सिटी से प्रत्येक मंगलवार को 13.45 बजे रवाना होकर बुधवार को 10.15 बजे योगनगरी ऋषिकेश पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09610, योगनगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 04.03.26 से 01.04.26 तक (05 ट्रिप) योगनगरी ऋषिकेश से प्रत्येक बुधवार को 17.55 बजे रवाना होकर गुरूवार को 15.30 बजे उदयपुर सिटी पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में राणाप्रतापनगर, मावली, फतेहनगर, चित्तौडगढ, भीलवाडा, मांडल, विजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, राजगढ, अलवर, रेवाडी, गुडगॉव, दिल्ली कैंट, दिल्ली, शामली, रामपुर मनिहारान, टपरी जं., रूडकी व हरिद्वार स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 03 थर्ड एसी, 01 थर्ड एसी इकोनोमी, 05 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 पॉवरकार व 01 गार्ड डिब्बो सहित कुल 16 डिब्बे होगे।