पीएम श्री महात्मा गांधी इंग्लिश मिडियम स्कूल का वार्षिकोत्सव एंव सम्मान समारोह सम्पन्न

श्रीगंगानगर के उपखण्ड श्रीकरणपुर में स्थित पीएम श्री महात्मा गाँधी इंग्लिश मीडियम राजकीय विद्यालय का वार्षिकोत्सव एंव सम्मान समारोह ब्राह्मण धर्मशाला में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा नेता एसपी सिंह, वशिष्ट अतिथि सीबीओ मंजू पस्सेजा व भाजपा पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष रविन्द्र रस्सेवट थे।

छात्र-छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां....

वार्षिकोत्सव में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

अतिथियों का आभार....

विद्यालय प्रिंसिपल मुखत्यार सिंह व स्टॉफ ने वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों व बच्चों के अभिभावकों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।