होली पर अमृतसर से बढ़नी के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन! देखिए कहा जाएगी,,,,......

फिरोजपुर मंडल रेलवे द्वारा होली के त्योहार को देखते हुए अमृतसर-बढ़नी-अमृतसर के बीच स्पेशल रेलगाड़ी का संचालन।?*

रेलवे प्रशासन द्वारा ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को सूचित किया जाता है कि होली को देखते हुए रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन हेतु रेलवे द्वारा निम्नलिखित स्पेशल रेलगाड़ियों का संचालन निम्नानुसार किया जाएगा।

05006/05005 अमृतसर-बढ़नी-अमृतसर स्पेशल ट्रेन

स्पेशल ट्रेन 05006 अमृतसर से बढ़नी के लिए05से 26 मार्च (04 ट्रिप) तक प्रत्येक गुरुवार को खुलेगी। यह स्पेशल रेलगाड़ी 05006 अमृतसर से दोपहर 12:45 बजे प्रस्थान करके लगभग 19 घंटे के बाद सुबह 08:15 बजे बढ़नी पहुँचेगी। स्पेशल ट्रेन 05005 बढ़नी से अमृतसर के लिए 04 से 25 मार्च (04 ट्रिप) तक प्रत्येक बुधवार को खुलेगी। यह स्पेशल रेलगाड़ी 05005 बढ़नी से दोपहर 15:10 बजे प्रस्थान करके लगभग 18 घंटे बाद सुबह 09:30 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

मार्ग में ये स्पेशल रेलगाड़ियाँ ब्यास, जलंधर शहर, ढंडारी कलां, अम्बाला छावनी, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बलरामपुर और तुलसीपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

भारतीय रेल, यात्रियों की सुविधाजनक आवागमन हेतु निरंतर प्रयासरत है और त्योहारों के दौरान यात्रियों को सुगम और सुरक्षित यात्रा प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है।

परमदीप सिंह सैनी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक