अहमदाबाद-दरभंगा और अहमदाबाद–पटना स्पेशल ट्रेनों के फेरे विस्तारित

पश्चिम रेलवे द्वारा आगामी होली त्योहार के दौरान यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के उद्देश्य से अहमदाबाद-दरभंगा और अहमदाबाद?पटना के बीच चल रही विशेष ट्रेनों के फेरों को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है।इन ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है :

ट्रेन संख्या 09465 अहमदाबाद - दरभंगा स्पेशल को 27 मार्च, 2026 तक विस्तारित किया गया है।

ट्रेन संख्या 09447 अहमदाबाद - पटना स्पेशल को 25 मार्च, 2026 तक विस्तारित किया गया है।

ट्रेन संख्या 09465 तथा 09447 के विस्तारित फेरों की बुकिंग 18.02.2026 से सभी पीआरएस काउंटरों तथा आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी।