20 फरवरी को निकलेगी सवर्ण समाज स्वाभिमान पद यात्रा, युवाओं ने संभाली कमान

फिरोजाबाद। सवर्ण समाज के विभिन्न मुद्दों को लेकर 20 फरवरी 2026 को ?सवर्ण समाज स्वाभिमान पद यात्रा? का आयोजन किया जा रहा है। यह पद यात्रा दोपहर 1 बजे राजावली चौराहा से प्रारंभ होकर हाइवे मार्ग से दिल्ली के जंतर-मंतर के लिए रवाना होगी।
आयोजकों के अनुसार यात्रा में आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने, एससी/एसटी एक्ट की समीक्षा, यूजीसी रेगुलेशन में संशोधन तथा सवर्ण आयोग के गठन की मांग प्रमुख रूप से उठाई जाएगी।
कार्यक्रम में विवेक ठाकुर, अजय ठाकुर, अजीत जादौन, मोहित राघव, देवेश पाठक, अर्पित जादौन, लवकुश सिसोदिया और हिमांशु गुप्ता सहित कई युवा कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका में रहेंगे। आयोजकों ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।