दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोनल कार्यालय, बिलासपुर में हिंदी कार्यशाला संपन्न

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोनल कार्यालय, बिलासपुर में हिंदी कार्यशाला संपन्न

रेलवे जोनल कार्यालय, द.पू.म. रेलवे, बिलासपुर के सभा कक्ष में 16 फरवरी को हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस कार्यशाला में विभिन्न विभागों के राजभाषा नोडल कर्मचारियों सहित कुल 26 कार्मिकों नें भाग लिया । इस कार्यशाला में पीताम्बर लाल जाटवर, राजभाषा अधिकारी (मुख्यालय) द्वारा मासिक प्रगति रिपोर्ट बनाने में आने वाली कठिनाईयों के निराकरण के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई । विभागों से प्राप्त रिपोर्ट की मदवार समीक्षा करते हुए उनकी कमियों को दूर करने के उपाय से अवगत कराया गया तथा वार्षिक कार्यक्रम 2025-26 के निर्धारित लक्ष्य, राजभाषा नियम एवं प्रेरणा व प्रोत्साहन से काम किए जाने के संबंध में जानकारी दी गई ।संसदीय राजभाषा समिति की दूसरी उपसमिति द्वारा महाप्रबंधक कार्यालय, द.पू.म.रेलवे, बिलासपुर मे किए गए निरीक्षण के संबंध में जानकारी देते हुए उनके अनुपालन के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई । वार्षिक कार्यक्रम में निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने में आ रही कठिनाइयों तथा उसे प्राप्त करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । कार्यशाला का संचालन पी.के. गवेल, वरिष्ठ अनुवादक द्वारा किया गया.