दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में विश्व कैंसर दिवस ( एकता में विशिष्टता ) को सफलतापूर्वक मनाया गया |

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में विश्व कैंसर दिवस ( एकता में विशिष्टता ) को सफलतापूर्वक मनाया गया |

जागरूकता, समय पर जांच और सही उपचार ? कैंसर के विरुद्ध प्रभावी हथियार

चिकित्सा विभाग, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा विश्व कैंसर दिवस का सफलतापूर्वक अवलोकन हर वर्ष की तरह 04 फरवरी को किया गया। इस वर्ष विश्व कैंसर दिवस की थीम ?एकता में विशिष्टता? रही, जिसका उद्देश्य कैंसर से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति की अलग-अलग परिस्थितियों को समझते हुए सामूहिक प्रयासों के माध्यम से जागरूकता, रोकथाम एवं उपचार को सशक्त बनाना था।

इस अवसर पर कैंसर के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कैंसर के कारण, लक्षण, समय पर पहचान एवं उपलब्ध उपचार विकल्पों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं लाभार्थियों को यह बताया गया कि प्रारंभिक अवस्था में कैंसर की पहचान होने पर इसका उपचार अधिक प्रभावी एवं सफल हो सकता है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के केन्द्रीय चिकित्सालय बिलासपुर और मंडल रेल्वे चिकित्सालय रायपुर में कैंसर के इलाज के लिए कीमोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध है तथा रेडियोथेरेपी और कैंसर सर्जरी के लिए प्राइवेट कैंसर अस्पताल की सहायता से उपचार किया जा रहा है। साथ ही यह भी बताया गया कि रोगी की स्थिति के अनुसार एक से अधिक उपचार पद्धतियों का संयोजन किया जा सकता है।

चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा स्वस्थ जीवनशैली, नियमित स्वास्थ्य जांच, नशीले पदार्थों से परहेज तथा संतुलित आहार के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि जागरूकता, समय पर जांच एवं आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता से कैंसर के विरुद्ध प्रभावी लड़ाई संभव है।

चिकित्सा विभाग, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का यह प्रयास कैंसर के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने एवं कर्मचारियों व उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ.