बहराइच जंगली सारंग के हमले में छह घायल हमले के दौरान मची भगदड़ एक की हालत गंभीर। 

रिपोर्ट मो आमिर। बहराइच। जिले के दरगाह थाना क्षेत्र के अंतर्गत महाराजगंज गांव में 'जंगली सारंग' के झुंड ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इस अचानक हुए हमले में करीब छह लोग घायल हो गए हैं, मौके पर मची अफरा तफरी जिनमें से एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।अस्पताल में इलाज जारी घायल युवक के भाई दर्शन ने बताया कि उसका भाई दिनेश गांव में बैठा था, तभी अचानक सारंग का झुंड वहां पहुंच गया। दिनेश दिव्यांग होने के कारण समय पर भाग नहीं सका और जंगली सारंग ने उसे बुरी तरह कटने लगी लहूलुहान कर दिया। उसे बचाने आए अन्य ग्रामीणों पर भी जंगली सारंग ने हमला बोल दिया 6 लोग जंगली सारंग ने नोचना शुरू कर दिया परिजनों ने कड़ी मशक्कत के बाद दिनेश को बचाया और एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, दिनेश के गले और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरे जख्म हैं और उसकी स्थिति चिंताजनक है। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।