कासगंज में मेगा विधिक शिविर की तैयारियां तेज; गंजडुंडवारा में दूसरा प्री-कैंप आयोजित

कासगंज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने 22 फरवरी को प्रस्तावित बृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर (मेगा शिविर) के सफल आयोजन के लिए दूसरा प्री-कैंप ब्लॉक गंजडुंडवारा में लगाया।

इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। सरकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों की पहचान की गई और विधिक सहायता के लिए नए पंजीकरण कराए गए।
पशु चिकित्सा विभाग, एडीओ पंचायत, स्वास्थ्य विभाग, आजीविका मिशन, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरा-लीगल वॉलंटियर्स भी शामिल हुए।

मेगा शिविर में विधिक जागरूकता के साथ योजनाओं का लाभ तत्काल देने की तैयारी है। प्रचार-प्रसार के लिए प्री-कैंप का सिलसिला जारी रहेगा।