रिहायशी क्षेत्रों में बन रहे व्यावसायिक मार्केट, एडीए मौन

अलीगढ़। जनपद में ऐसे अनगिनत विकास प्राधिकरण के रिहायशी कालोनी और स्थान है जहां पर कई वर्षों से और वर्तमान में भी अवैध व्यावसायिक निर्माण और मार्केट का संचालन हो रहा है। जब किसी स्थान की शिकायत हो जाती है तो वहां कई महीनो बाद नाम मात्र की कार्रवाई को अंजाम दे दिया जाता है। ऐसे ही एक मामले में बन्नादेवी क्षेत्र के अंतर्गत सुरक्षा विहार कॉलोनी में एक रिहायशी मकान को निर्माण कर उस मकान में चार दुकान बना दी गई, जो कि पूरी तरह से अवैध है और तो और इस मामले में संबंधित समिति अध्यक्ष के द्वारा भी किसी तरह का दखल नहीं किया गया या फिरयह कहें कि संबंधित मामले में निर्माण मालिक और समिति अध्यक्ष की मिली भगत होने के संकेत हैं। इस बारे में जब एडीए से बात की गई तो बताया गया कि ऐसे किसी मामले में पहले नोटिस की कार्रवाई की जाएगी और उसके बाद अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।