01 बस 03 ट्रक किए गए सीज 45 वाहनों का किया गया चाला

**01 बस 03 ट्रक किए गए सीज 45 वाहनों का किया गया चालान**जनपद में आज प्रवर्तन कार्यों के दौरान जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में शहर के लक्ष्मीबाई चौक,पटेल चौक एवं बहेड़ी तिराहे के पास चेकिंग अभियान चलाया गया, अभियान के दौरान 03 ट्रक को ओवरलोड के अभियोग में परिवहन कार्यालय में सीज किया गया एक भारी बस जिसकी फिटनेस समाप्त थी बीमा नहीं था और 2024 से कर बकाया था उसको परिवहन कार्यालय में सीज किया गया, साथ ही बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, रॉन्ग साइड ड्राइविंग, मोबाइल फोन का प्रयोग इत्यादि के अभियोग में 45 वाहनों का चालान किया, साथ ही श्री हरिओम, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बदायूं के द्वारा सभी जन् सामान्य से अपील की गई की यातायात के नियमों का पालन करें, चार पहिया वाहन चलाते समय सेट बेल का प्रयोग करें, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें, संतुलित गति में वाहन चलाएं, नशे की हालत में वाहन ना चलाएं,