जनता के आग्रह पर पहुंचे पूर्व मंत्री आबिद रज़ा शेखूपुर, जनता ने किया आबिद रज़ा का गर्मजोशी से स्वागत

जनता के आग्रह पर पहुंचे पूर्व मंत्री आबिद रज़ाशेखूपुर, जनता ने किया आबिद रज़ा का गर्मजोशी सेस्वागत नौजवानो ने हार व फूलों की बारिश की, उमड़ा जन सैलाब।शेखूपुरवासियों ने आबिद रज़ा के स्वागत मे होर्डिंग व कट आउट लगाए।मा0 अखिलेश यादव जी व पी डी ए को सेकुलर लोग करें मजबूत:- पूर्व मंत्री आबिद रज़ा।पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने दलित बस्ती मे जाकर दलितों का दुःख दर्द जाना।शेखूपुर विधानसभा मे कोई सरकारी डिग्री कॉलेज नहीं यह अफ़सोस की बात:- पूर्व मंत्री आबिद रज़ा आज़माए को जो आजमाए वो वेवकूफ कहलाये:- पूर्व मंत्री आबिद रज़ा।

शेखूपुर विधानसभा मे शेखूपुर गाँव का एक प्रतिनिधि मण्डल ने पूर्व मंत्री आबिद रज़ा से उनके आवास पर मुलाक़ात की तथा शेखूपुर की जनता का राजनैतिक दर्द आबिद रज़ा को सुनाया तथा शेखूपुर आने का आग्रह किया।

शेखूपुर की जनता के आग्रह पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा आज शेखूपुर पहुंचे। उनका शेखूपुर की जनता ने हार, फूल डालकर व फूलों की बारिश करके बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया। नौजवानो ने आबिद रज़ा के शेखूपुर पहुंचने पर स्वागत के लिए कट आउट व होर्डिंग भी लगवाये। शेखूपुर मे कई जगह आबिद रज़ा का स्वागत किया गया।

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने शेखूपुर की जनता का शुक्रिया कहते हुए कहा। हम जानते है कि आपके साथ राजनैतिक नाइंसाफी हुई आपके क्षेत्र मे जितना विकास होना चाहिए था उसका 10 प्रतिशत विकास नहीं हुआ। आपके क्षेत्र मे कोई सरकारी डिग्री कॉलेज नहीं इससे ज्यादा अफ़सोस की बात नहीं हो सकती, जब आपके बच्चे पढ़ ही नहीं पाएंगे तब तक उनका भविष्य कैसे बेहतर हो सकता है।

आप लोगों को केवल वोट लेने के लिए इस्तेमाल किया गया, केवल चुनाव मे अच्छी अच्छी बातें करी जाती हैं। चुनाव के बाद आपके क्षेत्र मे विकास तो दूर की बात आपको पहचाना नहीं जाता है। विधानसभा के चुनाव मे आपका दिया हुआ वोट कामयाब हुआ था, आप चुनाव जीते भी फिर आप लोग मायूस क्यूँ दिखते है, इसका मतलब यह है कि सियासी मुख़ालिक आपकी मुखालफत पूरी शिददत से करता है और आप जिसे अपना सियासी दोस्त समझकर कामयाब करते हो वह दोस्ती नहीं निकला, इसीलिए आपको डबल नुकसान है।

सन 2027 मे वर्तमान सरकार को हटाने के लिए सेकुलर हिन्दू व मुसलमानों को सियासी एक राय होना होगा। पी डी ए को मजबूत करना होगा, मौजूदा सरकार मे किसान, गरीब, मजदूर सब परेशान हैं।

S I R को लेकर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा 2027 के चुनाव मे भाजपा जानती हैं कि हम सरकार नहीं बना सकते हैं, इसीलिए जो हिन्दू व मुसलमान भाजपा को वोट नहीं देंगे उनके वोट सत्ता का दुरूपयोग करके काटना चाहती हैं।

आखिर मे पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा कि आप अपना सियासी रहनुमा बहुत सोच समझ के बनाना। देहाती कहावत हैं आजमाए को जो आजमाए वह चुतिया कहलाए इस्लाम मे यही आया कि कोई एक बार गलती करें उसे माफ़ कर दें, दूसरी बार गलती करें उसे भी दिल बड़ा करके माफ़ कर दें, लेकिन तीसरी बार गलती करें तो उसे माफ़ करने को मना आया हैं। आप 2027 मे मा0 अखिलेश यादव के नेतृत्व मे आप अपना सियासी रहनुमा बनाए। पी डी ए को मजबूत करें 2027 मे अखिलेश यादव जी को मजबूत करें तथा अपने भाई व दोस्त, बेटे आबिद रज़ा को दुआ दें ताकि अल्लाह मुझे हिम्मत दें कि आप सब लोगों की ईमानदारी से खिदमत कर सकू।

आबिद रज़ा ने शेखूपुर की दलित बस्ती का दौरा करके दलित भाइयों का दुःख दर्द जाना तथा उन्हें हर सहयोग का अश्वाशन दिया।

इस कार्यक्रम मे पूर्व प्रधान फरजन्द अली, शमीम मियां चौधरी, ख़ालिद अंसारी पूर्व प्रधान प्रत्याशी, सोहिल सिद्दीकी, अनवर खान, चांदमिया चौधरी, नूर मोहम्मद खां,फहीम खां, निराले ,शादाब ,अहमद रजा फराजी ,अकमल आफताब, साकिब खां,नदीम खां, महफूज़, सालिम , वारिस ,मुशीर, इकराम चौधरी,इन्तशार उददीन, तौफीक,रियासत वासिल, नवेद ,उवैस ,सोहिल, मेराज, माया देवी, सुरेश ,डालचंद्र सागर , ग्रीश सागर, नन्हे मौर्य, राघव, छोटू, अख्तर, चुन्ने गद्दी, असरार अब्बासी, इक्लास अब्बासी आदि लोग मौजूद रहें।