पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक ने अहमदाबाद मंडल के 5 कर्मचारियों को संरक्षा में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया

पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक ने अहमदाबाद मंडल के 5 कर्मचारियों को संरक्षा में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया

पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक (प्रभारी)प्रदीप कुमार ने पश्चिम रेलवे मुख्यालय, मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में अहमदाबाद मंडल के 5 कर्मचारियों को रेल संरक्षा में उत्कृष्ट कार्य, सतर्कता और सुरक्षित ट्रेन संचालन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए मैन ऑफ द मंथ (दिसंबर?2025) संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया। इन कर्मचारियों की सजगता से संभावित दुर्घटनाएँ टलीं और रेल संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित हुई।

सम्मानित कर्मचारियों का विवरण

1.अनिल कुमार, फिटर-III (C&W), भीलड़ी 11 दिसंबर 2025 को ड्यूटी के दौरान रोलिंग इन परीक्षण करते समय उन्होंने एक कोच का एयर स्प्रिंग दबा हुआ पाया। जांच में एयर प्रेशर न होना और कॉक बंद होना पाया गया। उन्होंने तुरंत उसे सही किया, लीकेज जांची और गाड़ी को सुरक्षित रूप से आगे बढ़ाने के लिए C&W स्टाफ द्वारा एस्कॉर्ट की व्यवस्था करवाई तथा कंट्रोल को सूचना दी।

2.ग्रैश कुमार डी., लोको पायलट, अहमदाबाद 8 दिसंबर 2025 को ट्रेन संख्या 19223 चलाते समय खोडियार स्टेशन के पास ट्रैक पर भारी लोहे का क्लैम्प लगा देखा। उन्होंने तुरंत ट्रेन रोकी। सहायक लोको पायलट ने क्लैम्प हटाया। जांच के बाद ट्रेन को सावधानीपूर्वक आगे बढ़ाया गया। उनकी सतर्कता से एक बड़ी दुर्घटना टली।

3.साजीद अहमद, पॉइंट्समैन, अहमदाबाद 12 दिसंबर 2025 को एक मालगाड़ी गुजरते समय उन्होंने एक वैगन के ब्रेक शू में आग और चिंगारी देखी। उन्होंने तुरंत लाल सिग्नल दिखाकर गाड़ी रुकवाई। स्टेशन स्टाफ की मदद से आग बुझाई गई और आवश्यक कार्रवाई के बाद गाड़ी रवाना हुई।

4.रवि कुमार मीना, गेटमैन, जसाली 17 दिसंबर 2025 को उन्होंने गुजरती गाड़ी के एक वैगन में चिंगारी देखी और तुरंत सूचना दी। जांच में हॉट एक्सल पाया गया। सहायता इंजन मंगवाकर सुरक्षित तरीके से गाड़ी को स्टेशन लाया गया और सिक वैगन अलग किया गया। उनकी सतर्कता सराहनीय रही।

5.दीपक यादव, स्टेशन मास्टर, भद्रेश्वर रोड 18 दिसंबर 2025 को रन-थ्रू गाड़ी का निरीक्षण करते समय उन्होंने एक वैगन से चिंगारी और गंध महसूस की। उन्होंने तुरंत कंट्रोल और अगले स्टेशन को सूचना दी। जांच में ब्रेक ब्लॉक जाम पाया गया। वैगन को अलग कर सुरक्षित संचालन सुनिश्चित किया गया।

पश्चिम रेलवे को अपने कर्मचारियों पर गर्व है, जो कर्तव्यनिष्ठा और सतर्कता से यात्रियों की सुरक्षा और रेल संचालन की विश्वसनीयता बनाए रखते हैं। ऐसे प्रयास रेलवे में संरक्षा संस्कृति को मजबूत करते हैं।