साबरमती-जैसलमर एक्सप्रेस पोकरण-जैसलमर के बीच आंशिक निरस्त रहेगी

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मण्डल में जैसलमर यार्ड कमीशनिंग एवं कोचिंग मेंटेन्स फेसिलिटी डवलपमेंट के संबंध में नॉन-इंटरलोकिंग कार्य के कारण साबरमती-जैसलमर एक्सप्रेस आंशिक निरस्त रहेगी। जिसका विवरण निम्नानुसार है.

25 फरवरी 2026 की ट्रेन संख्या 20492 साबरमती-जैसलमर एक्सप्रेस पोकरण स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा पोकरण-जैसलमर के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।

26 फरवरी 2026 की ट्रेन संख्या 20491 जैसलमर-साबरमती एक्सप्रेस पोकरण स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा जैसलमर-पोकरण के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।