अमृतसर रेलवे स्टेशन पर ‘रेल वन ऐप’ से टिकट खरीदने को लेकर यात्रियों को किया गया जागरूक! सीनियर डीसीएम परमदीप सिंह सैनी,,,,,,,,........

अमृतसर रेलवे स्टेशन पर"रेल वन ऐप"से टिकट खरीदने को लेकर यात्रियों को किया गया जागरूक! सीनियर डीसीएम परमदीप सिंह सैनी,,,,,,,,........

यात्रियों की सुविधा एवं डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अमृतसर रेलवे स्टेशन पर"रेल वन ऐप"के माध्यम से टिकट खरीदने को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी के दिशा-निर्देशों में आयोजित किया गया। अभियान के दौरान स्टेशन परिसर में बैनर एवं स्टैंडी लगाकर यात्रियों को"रेल वन ऐप"के लाभों से अवगत कराया गया। मौके पर लगभग 200 यात्रियों के मोबाइल फोन में ?रेल वन ऐप? इंस्टॉल कराया गया। इस पहल को यात्रियों, विशेषकर युवाओं, ने सराहा और डिजिटल टिकटिंग को अपनाने में उत्साह दिखाया।

यात्रियों को बताया गया कि इस ऐप के माध्यम से टिकट खरीदने पर 3 प्रतिशत बोनस मिलता है, टिकट काउंटर पर लंबी कतार से छुटकारा मिलता है, सभी लेन-देन पूर्णतः ऑनलाइन होते हैं और खुले पैसों की कोई समस्या नहीं रहती। रेलवे स्टाफ द्वारा यात्रियों को ऐप डाउनलोड करने, पंजीकरण एवं टिकट बुकिंग की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने यात्रियों से अपील की कि वे"रेल वन ऐप"का अधिक से अधिक उपयोग कर सुविधाजनक, पारदर्शी एवं सुरक्षित रेल यात्रा सुनिश्चित करें।