बदायूँ के सुविख्यात स्कूल ब्लूमिंगडेल के परिसर में कक्षा-12 के विद्यार्थियों को उनके जूनियर्स ने विदाई समारोह का आयोजन किया

ब्लूमिंगडेल स्कूल

बदायूँ के सुविख्यात स्कूल ब्लूमिंगडेल के परिसर में कक्षा-12 के विद्यार्थियों को उनके जूनियर्स ने विदाई समारोह का आयोजन किया। सर्वप्रथम कक्षा-11 के छात्र-छात्राओं ने अपने सीनियर्स का अत्यंत ही हृदयस्पर्शी स्वागत किया, तत्पश्चात उन्होंने याद आएंगे वो पल की थीम पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतिकरण किया। कार्यक्रमों का शुभारम्भ माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया। रंगारंग कार्यक्रमों के अन्तर्गत जूनियर्स ने विदाई गीत, नृत्य, लघुनाटिका, काव्यपाठ एवं भाषण आदि प्रस्तुत कर ये पल अविस्मरणीय (यादगार) बना दिया। इस अवसर पर कक्षा-12 के छात्र-छात्राओं ने भी विद्यालय परिसर के अपने अनुभव, शैक्षणिक उपलब्धि, शिक्षक-शिक्षिकाओं का मार्गदर्शन, स्कूल प्रबंधन का सहयोग व दिशा-निर्देश आदि को साझा किया और भावुक हो उठे। इस मौके पर कक्षा-12 के छात्रों को अनेक टाइटिल से भ्ी नवाजा गया जिसमें बेस्ट जोड़ी मानसी-नेहा, हार्ट ऑफ द बैच मरियम मुईन, स्टार स्कॉलर साइशा व देव्या, बेस्ट अटायर शुभ एवं तनिष्क सिंह मिस्टर फेयरवेल समुद्व गुप्ता एवं मिस फेयरवेल हेतु मरियम मुईन को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर स्कूल अध्यक्षा पम्मी मेंहदीरत्ता ने छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में मेहनत अनुशासन एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश देते हुए आशीर्वचन दिए। इतना ही नहीं स्कूल प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर ने विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों को अपनाने एवं लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। स्कूल निदेशक ज्योति मेंहदीरत्ता ने कहा कि ?स्कूल? शिक्षा के साथ-साथ जीवन मूल्यों एवं अनुशासन का भी केन्द्र हैं।

इस स्वर्णिम अवसर पर स्कूल के मैनेजिंग हेड ईशान मेंहदीरत्ता, श्वेता मेंहदीरत्ता, उप-प्रधानाचार्य परशुराम मिश्रा, एकेडमिक हेड सौरभ गांगुली कॉर्डिनेटर अंजला सोनी एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बोर्ड परीक्षा देने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम हेतु मंच संचालन स्कूल के संगठित समूह द्वारा किया गया