माद में 12 वीं के विद्यार्थियों को दी विदाई ।

राजसमन्द

माद । 8 फरवरी 2026 । ग्राम पंचायत माद के राउमावि में अध्ययनरत कक्षा 12 के विद्यार्थियों को प्राचार्य देवीलाल खटीक की अध्यक्षता में विदाई दी गई। इस अवसर पर शिक्षक प्रेम सागर बुनकर, धर्मपाल, दुष्यंत कुमार बैरवा, बृज मोहन गुर्जर, दयालाल लखारा, दुष्यंत कुमार बैरवा, उम्मेद सिंह शेखावत, रामलाल सुथार, रामचंद्र रैगर, खालिद मोहम्मद शेख, मिठू सिंह रावत ने अपने संबोधन में बच्चों को अनुशासन में रहकर परीक्षा देनी है तथा प्रश्नों को सरलता से कठिनता के क्रम में हल करना है और निडर होकर पेपर हल करना है। साथ ही विदाई लेने वाले विद्यार्थियों ने भी सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया तथा उनके द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने का भरोसा दिया। कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने भी विदा लेने वाले विद्यार्थियों के नक्शे कदम पर चलकर विद्यालय में पूर्ण अनुशासन में रहकर अध्ययन करने हेतु आश्वस्त किया। प्राचार्य देवीलाल खटीक ने गुड, धनिया देकर मुंह मीठा करवाया। तथा इकलाई ओर तिलक लगाकर बहुत बहुत शुभकामनाएं दी। तथा जिसमें स्टाफ के सहयोग से सभी बच्चों के लिए दाल बाटी चूरमा का भोजन बनवाया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक धर्मपाल ने किया।