भामाशाह ने खीमाखेड़ा विद्यालय में भेंट की ऑटोमैटिक स्कूल इलेक्ट्रॉनिक bell टाइमर ।

राजसमन्द

माद । 10 फरवरी 2026 समीप के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खीमाखेड़ा ब्लॉक भीम में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नहीं होने से विद्यालय व्यवस्था कालांश, प्रार्थना सभा में समस्या आने से खिमावतो की बरजाल निवासी अध्यापक माधुसिंह चौहान ने अपने पिता श्री डूंगरसिंह चौहान की स्मृति में 13000/रूपये की आहूजा कंपनी की इलेक्ट्रॉनिक बेल जो की सर्दी, गर्मी, एग्जाम और इस प्रकार के 24 टाइम टेबल प्रार्थना, पीरियड, इंटरवेल और छुट्टी के हिसाब से एक साथ सेट कर सकते है, इस टाइमर के साथ आहूजा कंपनी का एक 30 वाट का यम्प्लीफायर और आहूजा कंपनी का एक 15 वाट का ट्रांसफार्मर अपने कर कमलो से मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भीम मिठूसिंह रावत की उपस्थिति में द्वारा कार्यवाहक संस्था प्रधान प्राध्यापक गजानंद स्वामी को सुपुर्द किया गया ।विद्यालय परिवार ने भामाशाह चौहान ओर अन्य अतिथियों का माला, साफा, उपरना पहना कर स्वागत किया।

इस अवसर पर मंजितसिंह,गोविन्द लौहार,रोशनलाल भाट, मनीष शर्मा,रामकृष्णसिंह, बंकट, जस्साराम, मीना माहीच सहित ग्रामीण व विद्यालय कर्मचारी ओर छात्र- छात्रा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जस्साराम सालवी ने किया।