मां वैष्णो देवी यात्रा जारी; परीक्षाओं के बावजूद नहीं कम हो रही श्रद्धालुओं की संख्या

चलो बुलावा आया है... मां वैष्णो देवी यात्रा जारी; परीक्षाओं के बावजूद नहीं कम हो रही श्रद्धालुओं की संख्या

फरवरी में परीक्षाओं के बावजूद माँ वैष्णो देवी यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह बना हुआ है, प्रतिदिन 13,000 से 18,000 भक्त दर्शन कर रहे हैं। श्राइन बोर्ड प्राचीन गुफा को दिन-रात खुला रख रहा है। कटड़ा में पंजीकरण के बाद श्रद्धालु हेलीकॉप्टर, बैटरी कार और रोपवे जैसी सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं, जिससे यात्रा अविस्मरणीय बन रही है।

परीक्षाओं के बावजूद वैष्णो देवी यात्रा में उत्साह

प्राचीन गुफा दिन-रात दर्शन के लिए खुली

हेलीकॉप्टर, रोपवे जैसी सभी सेवाएं सुचारु

कटड़ा। वर्तमान में भी मां वैष्णो देवी की यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बना हुआ है। हालांकि, पारंपरिक तौर पर फरवरी माह में देश भर में जारी परीक्षाओं के चलते मां वैष्णो देवी की यात्रा में काफी कमी दर्ज की जाती है पर इस बार वर्तमान में 13000 से 18000 के मध्य श्रद्धालुओं का आंकड़ा रोजाना का बना हुआ है।

दूसरी और श्रद्धालुओं की यात्रा पूरी तरह से दिव्य हो जिसको लेकर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा रात्रि के साथ दिन के समय भी श्रद्धालुओं के लिए मां वैष्णो देवी की पवित्र व प्राचीन गुफा निरंतर खोली हुई है और श्रद्धालु प्राचीन गुफा में प्रवेश कर मां वैष्णो देवी के दिव्य दर्शन निरंतर कर रहे हैं।

श्रद्धालुओं की श्रद्धा व आस्था की यात्रा पूरी तरह से अविस्मरणीय बनी हुई है। श्रद्धालु कटड़ा में पंजीकरण करवा कर परिवार के साथ लगातार अपनी यात्रा कर रहे हैं। शनिवार को दिन भर मौसम साफ रहा।

कटड़ा से चलने वाली हेलीकॉप्टर सेवा दिन भर श्रद्धालुओं को उपलब्ध हुई वही भवन मार्ग पर चलने वाली बैटरी कार सेवा के साथ ही मां वैष्णो देवी भवन तथा भैरव घाटी के मध्य चलने वाली रोपवे केवल कार सेवा जैसी सुविधाएं आम दिनों की तरह सुचारू रही जिसका लाभ श्रद्धालुओं ने अपनी मां वैष्णो देवी की यात्रा के दौरान उठाया।

मां वैष्णो देवी के दिव्य दर्शन करने के बाद श्रद्धालु निरंतर भैरव घाटी रवाना होकर बाबा भैरवनाथ के चरणों में हाजिरी लगा रहे हैं तो दूसरी और आधार शीवीर कटडा में प्रसाद के रूप में निरंतर खरीदारी कर रहे हैं जिसके चलते बाजार में फिलहाल। रौनक बनी हुई है।

वहीं, जानकारों का मानना है कि जिस तरह से परिस्थितियों अनुकूल बनी हुई है देश भर में जारी परीक्षाओं के बावजूद मां वैष्णो देवी की यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं का आगे भी उत्साह लगातार बना रहेगा। 7 फरवरी यानी के शनिवार शाम 6:00 तक करीब 15000 श्रद्धालु पंजीकरण करवा कर मां वैष्णो देवी भवन की ओर रवाना हो चुके थे और श्रद्धालुओं का आना लगातार जारी है।