जम्मू। रेलवे प्रशासन की मौजूदगी मेंं गुम हुए बच्चों को मां से मिलवाया जानिए कैसे.....

जम्मू। रेलवे प्रशासन की मौजूदगी मेंं गुम हुए बच्चों को मां से मिलवाया जानिए कैसे,

जम्मू।06 फरवरी को एक मां अपने बच्चों के साथ लखनऊ से जम्मू तवी तक का सफर ट्रेन संख्या 12237 बेगमपुरा एक्सप्रेस में कर रही थी और बच्चे की उम्र लगभग 08 वर्ष बताई जा रही है तभी कठुआ रेलवे स्टेशन पर जैसे ही गाड़ी रुकी तभी बच्चे ने अपनी मां से पानी की कहां उसकी मां कठुआ रेलवे स्टेशन पर पानी कि बोतल भरने के लिए उतर गई और गाड़ी चली गई जिसके बाद गाड़ी जम्मू तवी पहुंचने के बाद बच्चा रोता रहा तभी प्लेटफार्म पर चेकिंग कर रहे सीआईटी स्टेशन जम्मू अब्दुल राशिद ने बच्चे से पूछा तो बच्चे ने बताया कि मम्मी गाड़ी रुकी थी तो पानी लेने के लिए उतरी थी और फिर नहीं मिली इसके बाद बच्चे को स्टेशन प्रबंधक के पास लाया गया और साथ ही उसकी मां कठुआ रेलवे स्टेशन पर उतरी थी जिसके बाद स्टेशन प्रबंधक ने कठुआ रेलवे स्टेशन पर पीछे से आ रही ट्रेन संख्या हिमगिरी एक्सप्रेस में उसकी माँ सवार होके जम्मू आई जैसी ही गाड़ी जम्मू स्टेशन पर पहुंची तभी इंक्वायरी के माध्यम से उसकी मां का अनाउंसमेंट करवा कर बच्चे और उसकी मां को जीआरपी जम्मू के हवाले किया उसकी मां ने जम्मू रेलवे प्रशासन को धन्यवाद का संदेश दिया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,उचित सिंघल ने इस घटना पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, यह घटना हमारे टिकट चेकिंग स्टाफ की ईमानदारी और यात्रियों के प्रति समर्पण को दर्शाती हैं। हमारा लक्ष्य न केवल टिकट जांचना हैं। बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना भी है।