शूटिंग बॉल विश्व कप 2026 में भारतीय महिला टीम की जीत के बाद अपने ग्रहनगर पहुंचे अंतर्राष्ट्रीय कोच मुकेश कम्बोज का किया भव्य स्वागत

शूटिंग बॉल विश्व कप 2026 में भारतीय महिला टीम की जीत के बाद आज पहली बार अपने ग्रहनगर श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर पहुंचे अंतर्राष्ट्रीय कोच मुकेश कम्बोज का भव्य स्वागत किया गया। मुकेश कम्बोज ने जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। नागरिकों और खिलाड़ियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।

सरायरोहिल्ला ट्रेन द्वारा पहुंचे मुकेश कम्बोज....

अंतर्राष्ट्रीय कोच मुकेश कम्बोज सरायरोहिल्ला ट्रेन द्वारा ग्रहनगर पहुंचे। उनके आगमन पर नागरिकों ने भव्य अभिनंदन किया। मुकेश कम्बोज ने सर्वप्रथम अपने पिता का आशीर्वाद लिया और फिर नागरिकों का अभिवादन स्वीकार किया।

भव्य स्वागत में उमड़ी भीड़....

राजकीय चिकित्सालय प्रभारी डॉ. नीरज अरोड़ा, मा. सरदुल सिंह, पूर्ण कम्बोज, PTI विनोद कम्बोज, गंगाबिशन कम्बोज सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ियों और नागरिकों ने मुकेश कम्बोज का ढ़ोल की थाप पर थिरकते हुये भव्य स्वागत किया। डॉ. नीरज अरोड़ा ने कहा कि मुकेश कम्बोज ने देश के साथ अपने गांव सहित ग्रहनगर व जिले का नाम विश्व में रोशन किया है।

भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर पर बसे गांव के निवासी....

मुकेश कम्बोज भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर पर बसे श्रीकरणपुर के गांव 61F के निवासी हैं। उनकी इस उपलब्धि से गांव और जिले के लोगों में खुशी की लहर है। नागरिकों ने मुकेश कम्बोज को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।