भारत माला हाईवे 911 पर दर्दनाक हादसा, तीन दिनों में हुए पांच बड़े सड़क हादसे, बीती देर रात भारतमाला हाइवे 911 पर हुए 2 सड़क हादसे

श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर में भारतमाला हाईवे 911 एक बार फिर हादसों का हाईवे बनता जा रहा है। पिछले तीन दिनों में इस हाईवे पर पांच बड़े सड़क हादसे हो चुके हैं। बीती देर रात भी इसी हाईवे पर दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी।

पहला हादसा - कार और बुलेट बाइक में भीषण भिड़ंत:....

जानकारी के अनुसार पहला हादसा श्रीकरणपुर से गजसिंहपुर हाईवे पर चढ़ते समय हुआ। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार और बुलेट बाइक में भीषण भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल की पहचान गांव 47 F निवासी रकसौर सिंह के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को CHC श्रीकरणपुर पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए श्रीगंगानगर रेफर कर दिया गया।

दूसरा हादसा - अंडरपास में मोटरसाइकिलों की टक्कर:....

वहीं दूसरा हादसा जोरावरसिंहपुर हाइवे से उतरते समय अंडरपास में हुआ। यहां दो मोटरसाइकिलों की टक्कर हो गई।

इस टक्कर में नहरी विभाग के रिटायर्ड JEN स्यादा राम निवासी श्रीकरणपुर घायल हो गए। उन्हें भी CHC श्रीकरणपुर में भर्ती करवाया गया है जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने शुरू की जांच:....

दोनों ही मामलों में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। लगातार हो रहे हादसों को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि हाईवे पर चढ़ते और उतरते समय अंडरपास पर कोई संकेतक और लाइट की व्यवस्था नहीं है, जिससे हादसे बढ़ रहे हैं।

अपील:....

पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि भारतमाला हाईवे 911 पर वाहन सावधानी से चलाएं, हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें।