ग्राम पंचायत छिन्दली में पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन*

कोंडागांव ! ग्राम पंचायत छिन्दली में आयुष्मान आरोग्यं मंदिर शासकीय आयुर्वेद औषधालय कोपरा के द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 1-5 फरवरी 2026 तक चलेगा, जिसमें योग प्रशिक्षक महेंद्र कुमार मरकाम के द्वारा योग में आसन, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार और जीवनशैली के लिए आयुर्वेदिक उपचार के बारे में बताया जा रहा है।

ग्राम पंचायत छिन्दली के सरपंच श्रीमती गनेशबती मरकाम ने कहा कि योग हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और यह शिविर ग्रामीणों के लिए बहुत लाभदायक होगा। उन्होंने आयुष विभाग और आयुष जिला अधिकारी कोण्डागांव को इस शिविर के आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।

डॉक्टर सुश्री चंचल नाग के द्वारा गांव में चल रहे योग में काढ़ा, अंकुरित अनाज रोज वितरण किया जा रहा है। ग्राम पंचायत छिन्दली के मुख्या होने के कारण सरपंच ने आयुष विभाग को, आयुष जिला अधिकारी कोण्डागांव, डॉ.चंचल नाग और योग प्रशिक्षक महेंद्र कुमार मरकाम को बहुत बहुत धन्यवाद दिया है और निवेदन किया है कि हर माह में एक बार पांच दिवसीय योग शिविर हो।