केंद्रीय रेल मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की जम्मू-कश्मीर के लिए ऐतिहासिक रेलवे बजट की घोषणा कश्मीर घाटी के लिए कनेक्टिविटी और सुरक्षा में अभूतपूर्व सुधार 

जम्मू मंडल,केंद्रीय रेल मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की जम्मू-कश्मीर के लिए ऐतिहासिक रेलवे बजट की घोषणा कश्मीर घाटी के लिए कनेक्टिविटी और सुरक्षा में अभूतपूर्व सुधार

जम्मू,केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय बजट 2026-27 के तहत जम्मू-कश्मीर में रेलवे बुनियादी ढांचे के विकास के लिए बड़ी और दूरदर्शी घोषणाएं कीं। यह कॉन्फ्रेंस वर्चुअल माध्यम (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) से की गई, जिसमें जम्मू-कश्मीर की मीडिया के प्रतिनिधि और मंडल रेल प्रबंधक जम्मू विवेक कुमार व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल वरिष्ठ उपस्थित रहे।

केंद्रीय रेल मंत्री ने रेल बजट में

जम्मू कश्मीर को लगभग 1086 करोड़ व हिमाचल को 2911 करोड़, पंजाब क़ो 5673 करोड़ आवंटित किया गया। जो राज्य में रेल इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी को मजबूत करने के प्रति सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता हैं।

केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जम्मू-कश्मीर में साल 2025 में हुए, ऐतिहासिक कार्यों पर प्रकाश डाला। साथ ही केन्द्रीय रेल मंत्री ने बताया, कि आने वाले समय में जम्मू-कश्मीर में परियोजनाओं के बारे में बताया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस की समाप्ति पर जम्मू मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विवेक कुमार ने कहा, " रेलवे की प्रतिबद्धता जम्मू-कश्मीर को न केवल भारत के बाकी हिस्सों से जोड़ना है, बल्कि विकास, पर्यटन और रोजगार के लिए रेल को मुख्य माध्यम बनाना है। सभी मौसम में काम करने वाली यह रेल प्रणाली घाटी की आर्थिक जीवनरेखा बनेगी।"

राघवेंद्र सिंह जनसम्पर्क निरीक्षक जम्मू मंडल