गांधीधाम–आदीपुर रेलखंड पर चौहरीकरण कार्य के कारण कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेंगी

गांधीधाम?आदीपुर रेलखंड पर चौहरीकरण कार्य के कारण कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेंगी

पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल के गांधीधाम?भुज सेक्शन में गांधीधाम?आदीपुर चौहरीकरण (Quadrupling) परियोजना के अंतर्गत गांधीधाम केबिन?आदीपुर स्टेशनों के बीच कमीशनिंग से संबंधित प्रस्तावित (TWO) कार्य के कारण 04 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

अहमदाबाद मंडल के गांधीधाम?भुज सेक्शन में गांधीधाम केबिन और आदीपुर स्टेशनों के बीच चौहरीकरण (Quadrupling) कमीशनिंग का कार्य प्रगति पर है। यह परियोजना क्षेत्र में रेल अवसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। चौहरीकरण से इस खंड की लाइन क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे ट्रेनों का परिचालन अधिक सुचारु, समयनिष्ठ और सुरक्षित बनेगा। साथ ही माल एवं यात्री यातायात का बेहतर प्रबंधन संभव होगा, जिससे क्षेत्रीय व्यापार, उद्योग और यात्रियों को लाभ पहुँचेगा।

अहमदाबाद मंडल द्वारा परियोजना को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। यह पहल भारतीय रेल की आधुनिक, तेज़ और विश्वसनीय रेल सेवाएँ प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

प्रभावित ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है

पूर्णत: रद्द ट्रेनें

1. ट्रेन संख्या 19405/19406 पालनपुर-गांधीधाम?पालनपुर एक्सप्रेस 05 से 13 फरवरी 2026 तक निरस्त रहेगी।

2. ट्रेन संख्या 12966 भुज?बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 06 फरवरी 2026 को निरस्त रहेगी।

3. ट्रेन संख्या 12965 बांद्रा टर्मिनस?भुज एक्सप्रेस 10 फरवरी 2026 को निरस्त रहेगी।

4. ट्रेन संख्या 12959 बांद्रा टर्मिनस?भुज एक्सप्रेस 07 फरवरी 2026 को निरस्त रहेगी।

5. ट्रेन संख्या 12960 भुज?बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 09 फरवरी 2026 को निरस्त रहेगी।

6. ट्रेन संख्या 09415/09416 बांद्रा टर्मिनस-गांधीधाम?बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 12 फरवरी 2026 को निरस्त रहेगी।

7. ट्रेन संख्या 22952 गांधीधाम?बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 12 फरवरी 2026 को निरस्त रहेगी।

8. ट्रेन संख्या 22951 बांद्रा टर्मिनस?गांधीधाम एक्सप्रेस 13 फरवरी 2026 को निरस्त रहेगी।

9. ट्रेन संख्या 09009 बांद्रा टर्मिनस?भुज स्पेशल 08 फरवरी 2026 को निरस्त रहेंगी।

10. ट्रेन संख्या 09010 भुज?बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 09 फरवरी 2026 को निरस्त रहेंगी।

11. ट्रेन संख्या 09011 बांद्रा टर्मिनस?भुज स्पेशल 10 फरवरी 2026 को निरस्त रहेंगी।

12. ट्रेन संख्या 09012 भुज?बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 11 फरवरी 2026 को निरस्त रहेंगी।

आंशिक निरस्त ट्रेनें

1. ट्रेन संख्या 20907 दादर-भुज सयाजी नगरी एक्सप्रेस 4,7 और 8 फरवरी 2026 को गांधीधाम और भुज के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।

2. ट्रेन संख्या 20908 भुज-दादर सयाजी नगरी एक्सप्रेस 5,8 और 9 फरवरी 2026 को भुज-गांधीधाम के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।

3. ट्रेन संख्या 22955 बांद्रा टर्मिनस-भुज कच्छ एक्सप्रेस 5,6 और 9 फरवरी 2026 को गांधीधाम और भुज के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।

4. ट्रेन संख्या 22956 भुज-बांद्रा टर्मिनस कच्छ एक्सप्रेस 6,7 और 10 फरवरी 2026 को भुज-गांधीधाम के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।

5. ट्रेन संख्या 14321/14311 बरेली?भुज एक्सप्रेस 4 फरवरी से 09 फरवरी 2026 तक गांधीधाम और भुज के बीच आंशिक निरस्त रहेगी तथा 10 और 11 फरवरी 2026 को सामाख्याली और भुज के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।

6. ट्रेन संख्या 14322/14312 भुज?बरेली एक्सप्रेस 5 फरवरी से 10 फरवरी 2026 तक भुज-गांधीधाम के बीच आंशिक निरस्त रहेगी तथा 11 और 12 फरवरी 2026 को भुज-सामाख्याली के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।

7. ट्रेन संख्या 22903 बांद्रा टर्मिनस?भुज एसी एक्सप्रेस 4,6 और 8 फरवरी 2026 को गांधीधाम और भुज के बीच आंशिक निरस्त रहेगी तथा 11 फरवरी 2026 को अहमदाबाद और भुज के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।

8. ट्रेन संख्या 16336 नागरकोइल?भुज एक्सप्रेस 10 फरवरी 2026 को अहमदाबाद और भुज के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।

9. ट्रेन संख्या 22904 भुज-बांद्रा टर्मिनस एसी एक्सप्रेस 5,7 एवं 9 फरवरी 2026 को भुज और गांधीधाम के बीच आंशिक निरस्त रहेगी तथा 12 फरवरी 2026 को भुज और अहमदाबाद के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।

10. ट्रेन संख्या 94801 अहमदाबाद?भुज नमोभारत एक्सप्रेस 5 फरवरी से 10 फरवरी 2026 तक गांधीधाम और भुज के बीच आंशिक निरस्त रहेगी तथा 11 और 12 फरवरी 2026 को ध्रांगध्रा और भुज के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।

11. ट्रेन संख्या 94802 भुज-अहमदाबाद नमोभारत एक्सप्रेस 6 फरवरी से 11 फरवरी 2026 तक भुज और गांधीधाम के बीच आंशिक निरस्त रहेगी तथा 12 और 13 फरवरी 2026 को भुज और ध्रांगध्रा के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।

12. ट्रेन संख्या 20984 दिल्ली सराय रोहिल्ला-भुज एक्सप्रेस 4 और 7 फरवरी 2026 को गांधीधाम और भुज के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।

13. ट्रेन संख्या 20983 भुज?दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस 6 और 10 फरवरी 2026 को भुज-गांधीधाम के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।

14. ट्रेन संख्या 11092 पुणे-भुज एक्सप्रेस 09 फरवरी 2026 को गांधीधाम-भुज के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।

15. ट्रेन संख्या 11091 भुज?पुणे एक्सप्रेस 11 फरवरी 2026 को भुज-गांधीधाम के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।

16. ट्रेन संख्या 22483 भगत की कोठी?गांधीधाम एक्सप्रेस 10,11 और 12 फरवरी 2026 को भीलड़ी-गांधीधाम के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।

17. ट्रेन संख्या 22484 गांधीधाम-भगत की कोठी एक्सप्रेस 11,12 और 13 फरवरी 2026 को गांधीधाम-भीलड़ी के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।

मार्ग परिवर्तित ट्रेनें

ट्रेन संख्या 20907 दादर-भुज सयाजी नगरी एक्सप्रेस 5,6,9 और 10 फरवरी 2026 को परिवर्तित मार्ग वाया आदिपुर-गांधीधाम केबिन-भीमासर के रास्ते चलेगी। इस दौरान यह ट्रेन गांधीधाम स्टेशन पर नहीं जाएगी।

ट्रेन संख्या 20908 भुज-दादर सयाजी नगरी एक्सप्रेस 6,7,10,11 और 12 फरवरी 2026 को परिवर्तित मार्ग वाया भीमासर-गांधीधाम केबिन-आदिपुर के रास्ते चलेगी। इस दौरान यह ट्रेन गांधीधाम स्टेशन पर नहीं जाएगी।

ट्रेन संख्या 22955 दादर-भुज सयाजी नगरी एक्सप्रेस 7,8,10 और 11 फरवरी 2026 को परिवर्तित मार्ग वाया भीमासर-गांधीधाम केबिन-आदिपुर के रास्ते चलेगी। इस दौरान यह ट्रेन गांधीधाम स्टेशन पर नहीं जाएगी।

ट्रेन संख्या 22956 भुज-बांद्रा टर्मिनस कच्छ एक्सप्रेस 5,8,9,11 और 12 फरवरी 2026 को परिवर्तित मार्ग वाया आदिपुर-गांधीधाम केबिन-भीमासर के रास्ते चलेगी। इस दौरान यह ट्रेन गांधीधाम स्टेशन पर नहीं जाएगी।

ट्रेन संख्या 20984 दिल्ली सराय रोहिल्ला-भुज एक्सप्रेस 11 फरवरी 2026 को परिवर्तित मार्ग वाया भीमासर-गांधीधाम केबिन-आदिपुर के रास्ते चलेगी। इस दौरान यह ट्रेन गांधीधाम स्टेशन पर नहीं जाएगी।