*केंद्रीय बजट 2026-27  और विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम : प्रोफेसर डॉ. संजीव* 

रायपुर!विशेष वार्ता के दौरान सर्व समाज समन्वय महासभा के प्रान्त अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ संजीव वशिष्ठ बताया यह केंद्रीय बजट 2026-27 भारत सरकार द्वारा प्रस्तुत एक ऐतिहासिक, जनकल्याणकारी और दूरदर्शी बजट है, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्षा, व्यापार, स्वरोजगार, इनोवेशन, उद्यमिता, कृषि तथा सेवा क्षेत्र सहित समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। इस बजट में शिक्षा के लिए लगभग ₹1.39 लाख करोड़, स्वास्थ्य के लिए ₹1.06 लाख करोड़, रक्षा क्षेत्र के लिए ₹7.84 लाख करोड़, कृषि क्षेत्र के लिए ₹1.63 लाख करोड़ तथा सेमीकंडक्टर और तकनीकी नवाचार के लिए ₹40,000 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिससे युवाओं को आधुनिक कौशल, किसानों को नई तकनीक, उद्यमियों को पूंजी और देश को आत्मनिर्भर सुरक्षा व औद्योगिक शक्ति प्राप्त होगी। कुल पूंजीगत व्यय को बढ़ाकर लगभग ₹12.2 लाख करोड़ किया गया है, जिससे आधारभूत संरचना, रोजगार सृजन और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। बजट 2026 में प्रत्यक्ष कर (Direct Tax) और अप्रत्यक्ष कर (Indirect Tax) दोनों क्षेत्रों में आम जनता को बड़ी राहत दी गई है, जिसमें आयकर स्लैब में सुधार, मध्यम वर्ग को अधिक छूट, स्टैंडर्ड डिडक्शन में वृद्धि तथा सरल कर व्यवस्था को बढ़ावा दिया गया है, जिससे करदाताओं की क्रय शक्ति बढ़ेगी और बचत व निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा, वहीं जीएसटी और अन्य अप्रत्यक्ष करों में स्थिरता व सरलीकरण से व्यापार और उपभोक्ताओं को भी सीधा लाभ होगा। MSME और स्टार्टअप को विशेष प्रोत्साहन देकर स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा दिया गया है, वहीं सेवा क्षेत्र, डिजिटल इंडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में निवेश से भारत को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में अग्रणी बनाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। यह बजट ?विकसित भारत 2047? के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ठोस आधार प्रदान करता है और आम नागरिक, विद्यार्थी, किसान, व्यापारी, कर्मचारी तथा युवा सभी को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से जबरदस्त लाभ पहुँचाने वाला है। इस जनहितैषी, विकासोन्मुख और भविष्यदर्शी बजट के लिए हम देश की माननीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी एवं यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हैं।